
गैस सिलेंडर घर मंगावने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक, इस ऐप से चुटकियों में होगा काम, जानें यूज करने का तरीका
AajTak
Umang App: आपके मोबाइल में Umang ऐप का होना काफी जरूरी है. इस ऐप के जरिए आप ज्यादातर सरकारी काम घर बैठे कर सकते हैं. जानिए कैसे करें इसमें रजिस्ट्रेशन.
देश तेजी से Digitalization की ओर बढ़ रहा है. कई सरकारी काम अब ऑनलाइन हो जाते हैं. Digitalization को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने Umang ऐप लॉन्च किया था. इस ऐप के जरिए आप कई काम ऑनलाइन कर सकते हैं.
Umang यानी यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-ऐज गवर्नेंस से 100 से अधिक सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकता है. इस ऐप के जरिए टैक्स जमा करने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक के लिए अप्लाई काफी आसानी किया जा सकता है. इस ऐप के जरिए EPFO सर्विस को भी एक्सेस किया जा सकता है.
Umang ऐप को आप एंड्रॉयड के अलावा आईफोन पर भी डाउनलोड कर सकते हैं. एंड्रॉयड फोन पर Umang को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है जबकि ऐपल यूजर्स इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- Google Chrome और Mozilla यूजर्स सावधान! सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Umang ऐप इंस्टॉल होन के बाद आपको इसमें रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन कर लें. ऐप ओपन होने के बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर जैसी बेसिक्स डिटेल्स डालनी होगी. इससे आपका ऐप पर प्रोफाइल बन जाएगा.
सर्चबार में खोज सकते हैं सर्विस

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












