
गैंगस्टर, गर्लफ्रेंड और मर्डर... पुलिस की गिरफ्त में कातिल, फिर भी उलझी है दिव्या पाहुजा की मर्डर-मिस्ट्री
AajTak
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक दिव्या के घरवालों ने 2 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. घरवालों का कहना था कि वो अपने मौजूदा ब्वॉयफ्रेंड और होटेलियर अभिजीत के साथ पहली जनवरी को घूमने निकली थी. लेकिन इसके बाद वो कहीं गायब हो गई.
Divya Pahuja Murder Case: आपको हरियाणा का गैंगस्टर संदीप गाड़ोली तो याद होगा. वही संदीप गाड़ोली, जिसका मुंबई के होटल में साल 2016 में एनकाउंटर कर दिया गया था. या यूं कहें कि हत्या कर दी गई थी. अब आठ साल बाद उसी गैंगस्टर संदीप की मॉडल गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा का गुरुग्राम के एक होटल में रहस्यमयी तरीके से कत्ल हो गया. एक ऐसा कत्ल जिसकी कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुईं. इस हत्या का मास्टरमाइंड भी गिरफ्त में आ गया, लेकिन मॉडल की मौत का रहस्य अब भी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है.
अब तक नहीं मिली मॉडल की लाश सीसीटीवी कैमरों में कत्ल की नामालूम कितनी ही तस्वीरें हर रोज़ कैद होती हैं. मगर कत्ल के बाद लाश निपटाने की ऐसी तस्वीरें आम तौर पर सामने नहीं आती हैं, जैसी गुरुग्राम के एक होटल से आई हैं. होटल सिटी प्वाइंट में नए साल के दूसरे दिन यानी दो जनवरी को एक खूबसूरत मॉडल का क़त्ल कर उसकी लाश शातिराना तरीके से निपटा दी गई. और कातिलों ने ये सबकुछ इतने शातिराना तरीक़े से किया कि पुलिस ने कत्ल के मास्टरमाइंड से लेकर कुछेक गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया, मगर मॉडल की लाश अब तक नहीं मिली.
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहनेवाली दिव्या पाहुजा कभी हरियाणा के छंटे हुए बदमाश संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी. वही संदीप गाड़ोली, जिसका 7 फरवरी 2016 को मुंबई के अंधेरी में मौजूद एक होटल में एनकाउंटर हो गया था. इत्तेफाक से तब दिव्या भी संदीप के साथ उसी होटल में मौजूद थी. एनकाउंटर हरियाणा पुलिस ने किया था. लेकिन एनकाउंटर के बाद जांच मुंबई पुलिस ने की. उसने इस केस में दिव्या को गवाह भी बनाया. लेकिन इसी के साथ दिव्या पर अपने ही ब्वॉयफ्रेंड यानी संदीप गाड़ोली के खिलाफ हरियाणा पुलिस से मुखबिरी करने के इल्ज़ाम भी लगा और शायद यहीं से दिव्या की जिंदगी की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी.
2 जनवरी को दर्ज हुई गुमशुदगी गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक दिव्या के घरवालों ने 2 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. घरवालों का कहना था कि वो अपने मौजूदा ब्वॉयफ्रेंड और होटेलियर अभिजीत के साथ पहली जनवरी को घूमने निकली थी. इसके बाद उसकी पहली और दूसरी जनवरी को घरवालों से एक-आध बार बात हुई. लेकिन 2 जनवरी की रात होते-होते उसका फोन नॉट रिचेबल हो गया.
ऐसे शुरू हुई मामले की जांच इसके बाद जब घरवालों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड अभिजीत को कॉल किया, तो उसने दिव्या को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया. जिससे उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक होने लगा. और वो गुरुग्राम बस स्टैंड के पास मौजूद उसके होटल सिटी प्वाइंट पहुंचे. घरवालों ने होटलकर्मियों से उन्हें 1 और 2 जनवरी की सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन होटलवालों ने दिव्या के घरवालों को सीसीटीवी की तस्वीरें दिखाने से साफ मना कर दिया और तब घरवाले गुरुग्राम पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जांच शुरू हुई.
सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज लेकिन पुलिस ने जैसे ही होटल पहुंच कर सीसीटीवी की स्कैनिंग चालू की, उसे ऐसी तस्वीरें नजर आई कि पुलिसवालों के भी कदम ठिठक गए. इन सीसीटीवी तस्वीरों में कातिल रात के अंधेरे में दिव्या की लाश को होटल के कॉरिडोर से घसीट कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे. ये तस्वीर 2 जनवरी की रात 10 बज कर 44 मिनट पर कैमरे में कैद हुई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



