
गैंगस्टर, गन कल्चर और गैंगवार... पंजाब में बेलगाम हो रहे अपराध की असली वजह क्या है?
AajTak
पंजाब में अब अपराध खुलेआम हो रहा है. गैंग्स्टर्स, गैंगवॉर और गन कल्चर ने कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है. गुरुद्वारों, कोर्ट परिसरों और पुलिस दफ्तरों के सामने हत्याएं हो रही हैं. सवाल यह है कि आखिर पंजाब में अपराध बेलगाम क्यों हो गया है? पुलिस-सरकार क्यों बेबस नजर आ रही है?
पंजाब में आज हालात ऐसे हो चुके हैं कि कानून व्यवस्था शब्द सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गया है. सड़कों पर डर है. लोगों के मन में खौफ है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कब, कहां और किसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाए, यह अब किसी को नहीं पता. पंजाब में गैंग्स्टर्स, गैंगवॉर और गन कल्चर अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि पहचान बनते जा रहे हैं.
पंजाब की तस्वीर उस वक्त और डरावनी हो जाती है, जब सरेआम पुलिस, सरकार, नेताओं और मंत्रियों को धमकियां दी जाती हैं. हालात ये हैं कि गैंगस्टर अब सत्ता और सिस्टम को खुली चुनौती दे रहे हैं. जालंधर के पॉश मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे के सामने आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की हत्या ने इस हकीकत पर मुहर लगा दी है.
दिनदहाड़े, धार्मिक स्थल के बाहर, स्कूटी पर आए हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं और आराम से फरार हो जाते हैं. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि कैसे हुडी पहने हमलावर ने लकी ओबेरॉय के गाड़ी में बैठने का इंतजार किया, ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे. यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि पंजाब पुलिस की नाकामी का सार्वजनिक ऐलान है.
पुलिस भले ही इसे आपसी रंजिश की वारदात बता रही हो, लेकिन सवाल इससे कहीं बड़ा है. यदि यह रंजिश है, तो फिर मोहाली में एसएसपी ऑफिस के ठीक सामने गुरविंदर सिंह की हत्या को क्या कहा जाए. उस वारदात की जिम्मेदारी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली. इसके साथ ही पंजाब पुलिस और सरकार को खुली धमकी भी दी.
पंजाब पुलिस इस सच्चाई से इनकार नहीं कर सकती कि राज्य में गैंग्स्टर्स का नेटवर्क गहराई तक फैला हुआ है. खुद पुलिस मानती है कि पंजाब में 45 से 50 गैंग सक्रिय हैं. लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा, गोल्डी बराड़, जग्गू भगवनपुरिया, अर्स डाला, काला जेठाड़ी और लकी पटियाल जैसे गैंग खुलेआम खून की होली खेल रहे हैं. सवाल यह है कि इन गैंग्स को काबू में करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है.
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी यह मान चुके हैं कि देश और विदेश में बैठे 40 से 45 हैंडलर्स इन गैंग्स को चला रहे हैं. दावा किया जाता है कि उन्हें भारत लाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. इस पूरे खेल में गन कल्चर और हिंसा के महिमामंडन की भूमिका भी कम नहीं है. इसे म्यूजिक वीडियोज में देखा जा सकता है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है. डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं. दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है. सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है. कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं. एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है. अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स को एक्टिवेट कर दिया गया है. रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है. तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है. हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है. गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं. हरदीप पुरी की स्पीच के दौरान विपक्षी सदस्यों ने 'देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया' के नारे लगाए.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'कानून के पहरेदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह और असम के एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया. सत्र के मॉडरेटर कौशिक डेका की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.




