
गैंगवार, वसूली और धमकी का धंधा... इन गैंगस्टर्स को क्यों भेजा जाएगा 'कालापानी', जानें पूरी कहानी
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर अब NIA के निशाने पर हैं. एजेंसी ने ऐसा प्लान बनाया है कि उसके लागू हो जाने पर उत्तर भारत की जेलों में बंद गैंगस्टरों के संगठित अपराध का नेटवर्क ना सिर्फ चकनाचूर हो जाएगा. बल्कि इससे अपराध में कमी होगी और उन गैंगस्टरों के हौसले भी पस्त होंगे.
कभी जेल में गैंगवार और कभी जेल में कत्ल. कभी जेल से चलता वसूली रैकेट और कभी धमकी का खेल. कभी जेल में बैठे-बैठे साजिश और कभी जेल के बाहर मर्डर. दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों को जेल में रहते हुए मजाक बना देने वाले गैंगस्टर अब नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए के निशाने पर हैं. एजेंसी ने उनके लिए नया प्लान बनाया है. जिसके लागू हो जाने पर ये उम्मीद की जा सकती है कि उत्तर भारत की जेलों में बंद गैंगस्टरों के संगठित अपराध का नेटवर्क ना सिर्फ चकनाचूर हो जाएगा. बल्कि इससे अपराध में कमी होगी और उन गैंगस्टरों के हौसले भी पस्त होंगे, जिनकी अकड़ इन दिनों जेलों में बंद होने के बावजूद काफी ज्यादा है.
क्राइम सिंडिकेट को तबाह करने का प्लान इस प्लान के मुताबिक एनआईए उत्तर भारत की जेलों में बंद में कम से कम दस से बारह गैंगस्टर को या तो अंडमान निकोबार की जेल में या फिर असम की डिब्रूगढ़ सेंटल जेल में ट्रांसफर करवाना चाहती है. ताकि नई जगह और नए हालात में उनके लिए मनमानी करना नामुमकिन हो जाए और उनके क्राइम सिंडिकेट को मटियामेट किया जा सके. इसके लिए एनआईए ने गृह मंत्रालय को बाकायदा एक मसौदा तैयार करके भेजा है और उन गैंगस्टरों के नाम की भी चर्चा की है, जिन्हें वो उत्तर भारत की जेलों से बाहर भिजवाना चाहती है.
NIA के निशाने पर हैं कुख्यात गैंगस्टर कौन हैं ये गैंगस्टर? क्यों एनआईए ने किया है उन्हें शॉर्टलिस्ट? और कैसे उन्हें उत्तर भारत से बाहर भिजवाने का प्लान है? इन सारे मसलों पर एक-एक कर बात करेंगे, लेकिन आइए पहले ये समझ लेते हैं कि एनआईए ने गैंगस्टरों को भेजने के लिए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की जेल और असम की डिब्रूगढ़ जेल को ही क्यों चुना? क्यों इन गैंगस्टरों को देश के अलग-अलग राज्यों में मौजूद 13 हजार से ज्यादा जेलों में किसी दूसरे जेल में शिफ्ट करने के बारे में विचार नहीं किया गया.
भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था तो आइए एनआईए की इस प्लानिंग को समझने के लिए सबसे पहले अंडमान निकोबार और असम की जेलों की संख्या, वहां की भौगोलिक स्थिति, वहां की सुरक्षा व्यवस्था जैसे तमाम पहलुओं को समझने की कोशिश करते हैं.
अंडमान निकोबार की जेलों में कम हैं कैदी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के साल 2020 के जेल संबंधी आंकडों के मुताबिक अंडमान निकोबार में इस वक्त कुल चार जेल हैं. इनमें एक डिस्ट्रिक्ट यानी जिला जेल है, जो राजधानी पोर्टब्लेयर के ही प्रातरापुर इलाके में मौजूद हैं, जबकि तीन सब जेल कैंपबेल बे, कार निकोबार और मायाबंदर सब जेल यानी उप कारागार हैं. दूसरे राज्यों के जेलों के मुकाबले इन जेलों में अब भी काफी कम बमुश्किल 1500 कैदी बंद हैं.
इन जेलों से खौफ खाते हैं अपराधी इसी तरह असम के डिब्रूगढ़ में एक सेंट्रल जेल है. सूत्रों की मानें तो इन जेलों की सुरक्षा व्यवस्था दूसरे कई राज्यों में मौजूद जेलों के मुकाबले कहीं ज्यादा चाक-चौबंद और सख्त मानी जाती है. अंडमान निकोबार की जेलों को लेकर तो खैर शुरू से ही मुल्जिमों के मन में एक अजब सा खौफ़ रहा है, क्योंकि अंडमान निकोबार में आजादी के पहले से सेल्यूलर जेल थी और उस जेल की सजा को काले-पानी की सजा के तौर पर जाना जाता था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



