
गैंगवार, प्यार और धोखा... हैरान कर देगी दिव्या पाहुजा के पूर्व प्रेमी संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर की ये पूरी कहानी
AajTak
दिव्या पाहुजा तब महज 18 साल की थी, जब उसकी दोस्ती गैंगस्टर संदीप उर्फ अमित के साथ हो गई थी. संदीप असल में गाड़ौली खुद गांव का रहने वाला था. इसलिए जुर्म की दुनिया में उसकी पहचान संदीप गाड़ौली के तौर पर होती थी. दिव्या और संदीप की दोस्ती अगले मुकाम तक जा पहुंची थी.
Gangster Sandeep Gadauli Encounter: महज 27 साल की उम्र में खूबसूरत मॉडल दिव्या पाहुजा की इस दुनिया से विदाई हो गई. नए साल के दूसरे दिन ही उसका कत्ल कर दिया गया. दिव्या की दिलकश तस्वीरों पर लोग फिदा हो जाया करते थे. उसके अंदाज और दिलकश अदाओं पर लोग मर मिटते थे. लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं है. उसकी मौत एक पहेली की तरह उलझती जा रही है. दिव्या पाहुजा और अपराध का नाता भी पुराना था. उसने जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही जिस लड़के का हाथ थामा था, वो कोई आम लड़का नहीं था, बल्कि एक कुख्यात गैंगस्टर था.
दिव्या पाहुजा तब महज 18 साल की थी, जब उसकी दोस्ती गैंगस्टर संदीप उर्फ अमित के साथ हो गई थी. संदीप असल में गाड़ौली खुद गांव का रहने वाला था. इसलिए जुर्म की दुनिया में उसकी पहचान संदीप गाड़ौली के तौर पर होती थी. दिव्या और संदीप की दोस्ती अगले मुकाम तक जा पहुंची थी. अब दिव्या उसकी गर्लफ्रेंड बन गई थी. एक दिन लेकिन दिव्या की आंखों के सामने ही उसके गैंगस्टर ब्वॉयफ्रेंड का एनकाउंटर हो गया. वो एनकाउंटर हरियाणा पुलिस ने मुंबई में किया था. मगर मुंबई पुलिस ने इसे कत्ल करार दिया था. आइए आपको बताते हैं कुख्यात गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर की पूरी कहानी.
जानी दुश्मन थे संदीप गाड़ौली और बिंदर गुज्जर बात आज से 10 साल पहले की है. उन दिनों हरियाणा में और खास कर गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का एकछत्र राज चलता था. रंगदारी वसूली, सट्टेबाजी, रॉबरी से लेकर नाजायज कब्जे, शायद ही कोई ऐसा जुर्म था, जिसमें संदीप का नाम ना आता हो. मगर जुर्म के इस खेल में संदीप अकेला नहीं था, बल्कि उसके होते हुए एक और गैंगस्टर बिंदर गुज्जर भी गुरुग्राम में पैर जमाने की कोशिश कर रहा था. और दोनों अक्सर एक दूसरे से टकाराया करते थे.
गड़ौली के लड़कों ने किया था अशोक गुज्जर का मर्डर इसी टशनबाज़ी में एक रोज़ गड़ौली के लड़कों ने बिंदर गुज्जर के एक खासमखास अशोक गुज्जर का काम तमाम कर दिया. बस, फिर क्या था? बिंदर अब गाड़ौली के खून का प्यासा बन गया. वो हर हाल में उसे अपने रास्ते से हटाना चाहता था. लेकिन वो जानता था कि संदीप से अकेले भिड़ना मुश्किल है. और ऐसे में उसने पुलिस के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया.
पहले संदीप के गुर्गे की गर्लफ्रेंड थी दिव्या बिंदर ने अपने सूत्रों के ज़रिए गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के कुछ पुलिसवालों से बात की और उन्हें गाड़ौली के बारे में पिन प्वाइंट जानकारी देने का वादा किया. पुलिस को और क्या चाहिए था? वो तो खुद ही संदीप की तलाश में पिछले कई महीनों से दिन रात एक किए हुए थी. और बस यही वो पल था, जब कहानी में दिव्या पाहुजा की एंट्री हुई. असल में 18 साल की दिव्या उन दिनों गुरुग्राम के रहने वाले मनीष खुराना को डेट कर रही थी.
दिव्या पर फिदा था संदीप मनीष, गाड़ौली का ही गुर्गा था. अभी दिव्या और मनीष का रिश्ता किसी मुकाम तक पहुंचता, उससे पहले ही मनीष की बर्थ डे पार्टी में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की नजर बला की खूबसूरत दिव्या पाहुजा पर पड़ी. और गैंगस्टर संदीप गड़ौली इस अपकमिंग मॉडल पर लट्टू हो गया. अब दिव्या जैसा कहती, गाड़ौली वैसा ही करता था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



