
गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग, जुल्म और ननद-भाभी का सुसाइड... आरोपी DSP पर अब हुआ एक्शन, जानें पूरी कहानी
AajTak
आभा की आखिरी फरियाद 'आज तक' पर चलते ही ना सिर्फ पुलिस ने अगले पांच घंटे के अंदर तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बल्कि आभा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के इल्जाम में सूरतगढ़ के डीएसपी प्रतीक मील और उसके रीडर राम प्रकाश के खिलाफ FIR दर्ज कर दोनों को लाइन हाजिर भी कर दिया.
महज कुछ घंटे पहले हमने गैंगरेप की शिकार आभा और उसकी भाभी स्वाति की दर्दनाक कहानी आपको बताई थी. पुलिस के बर्ताव से तंग आकर ननद-भाभी ने खुदकुशी कर ली थी. लेकिन आभा ने खुदकुशी करने से पहले गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए 'आज तक' से मदद मांगी थी. अब 'आज तक' की उसी कोशिश का नतीजा है कि कानून को अपने हाथ का खिलौना समझने वाले डीएसपी और उसके रीडर के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने, वक्त पर कार्रवाई ना करने और पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.
आभा ने मांगी थी 'आज तक' से मदद एक बेबस पति और लाचार भाई. जिसकी आवाज़ किसी ने नहीं सुनी. जब उसकी पत्नी स्वाति ने खुदकुशी की, तब भी और जब बहन ने अपनी जान दे दी. तब भी. मौत से पहले आखिरी बार इस भाई की बहन आभा ने अपनी आखिरी फरियाद के लिए 'आज तक' को अपने घर बुलाया था. तब तक हमें खुद पता नहीं था कि आज तक से अपनी बात कहने के कुछ घंटे बाद ही आभा मौत को गले लगा लेगी. काश वो कुछ घंटे और इंतजार कर लेती. तो क्या पता जीते जी उसे इंसाफ मिल जाता. लेकिन आभा की मौत के बाद भी 'आज तक' ने उसकी लड़ाई जारी रखी.
डीएसपी लाइन हाजिर, FIR दर्ज नतीजा ये हुआ कि आभा की आखिरी फरियाद 'आज तक' पर चलते ही ना सिर्फ श्रीगंगानगर पुलिस ने अगले पांच घंटे के अंदर उसके तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बल्कि आभा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के इल्जाम में सूरतगढ़ के डीएसपी प्रतीक मील और उसके रीडर राम प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को लाईन हाजिर भी कर दिया. आभा की आखिरी फरियाद को सुनने और आज तक की मुहिम के बाद दोनों पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही आभा के भाई ने आज तक का शुक्रिया अदा किया.
गैंगरेप की शिकायत लेकर काटे थे DSP ऑफिस के चक्कर आभा ने जीते जी उसके और उसकी भाभी के खिलाफ होने वाले गैंग रेप को लेकर डीएसपी के दफ्तर के कई चक्कर काटे थे. लेकिन डीएसपी आरोपियों में से एक जो कि राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का रिश्तेदार है उसका नाम केस से हटाने के लिए आभा पर दबाव डाल रहे थे. इतना ही नहीं आभा का मेडिकल तक कराने में डीएसपी ने घोर लापरवाही बरती थी. मौत से पहले खुद आभा ने डीएसपी का नाम लेकर ये सारी बातें आज तक के माइक पर कही थी.
आरोपी डीएसपी और रीडर के खिलाफ केस दर्ज आभा की मौत के बाद जब आज तक पर उसकी खबर चली, तो देश के साथ-साथ उसके गांव बिरादरी के तमाम लोगों ने भी ये खबर देखी. इसी के बाद गुस्साए लोग आभा की अर्थी के साथ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने थाने पहुंच गए. महीनों से सोई पुलिस को अब जागना पड़ा. इसी के बाद पुलिस ने ना सिर्फ उस तीसरे आरोपी यानी राज्य के मंत्री के रिश्तेदार श्योचंद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, बल्कि डीएसपी प्रतीक मील और उसके रीडर राम प्रकाश के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया. इसी के बाद गुस्साए लोगों ने अपना अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस की निगरानी में आभा की अंतिम संस्कार कर दिया.
जारी रहेगी 'आज तक' की मुहिम हालांकि आभा के भाई का कहना है कि इंसाफ की ये लड़ाई अभी भी बाकी है. और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. और इसके लिए उन्होंने एक बार फिर आज तक से मदद भी मांगी. आज तक भी ये भरोसा दिलाता है कि जब तक दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उसकी ये मुहिम जारी रहेगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



