
गुजरात: 15 दिन बाद कोमा से बाहर आया CM का बेटा, PM मोदी ने भी की थी ठीक होने की प्रार्थना
AajTak
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के बेटे को 15 दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था. आनन-फानन में उसे अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में डॉक्टर की रिकमेंडेशन पर उन्हें मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल रेफर कर दिया गया था. अब अनुज कोमा से बाहर आ गए हैं.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इकलौते बेटे अनुज पटेल को 15 दिन तक कोमा में रहने के बाद होश आ गया है. मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती अनुज की तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है. अस्पताल ने अनुज का मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक अनुज पटेल कोमा से बाहर आ गए हैं. वेंटिलेटर सिस्टम को भी फिलहाल हटा दिया गया है. हालांकि, उन्हें अभी ICU में ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है.
बता दें कि सीएम के 38 साल के बेटे अनुज पटेल को 30 अप्रैल को ब्रेन स्ट्रोक आया था. इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. यहां उनका ऑपरेशन किया गया. हालांकि, तबियत में सुधार ना होने के कारण उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए मुबई के हिन्दुजा अस्पताल ले जाया गया था. यहां पिछले 15 दिनों से अनुज कोमा में थे. उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था.
डॉक्टर ने दी थी मुंबई ले जाने की सलाह
अनुज की तबियत में सुधार के बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है. बता दें कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर अनुज की तबियत में जल्द सुधार होने के लिए प्रार्थना की थी. दरअसल, हिंदुजा अस्पताल के डॉ. मिश्रा ने अहमदाबाद में भर्ती अनुज का मेडिकल चेकअप कराया था, इसके बाद उन्हें मुंबई में भर्ती करवाने की सलाह दी थी.
अस्पताल देखने पहुंचे थे कई नेता
ब्रेन स्ट्रोक आने के फौरन बाद भूपेंद्र पटेल के बेटे अनुज को दोपहर 2:45 बजे अहमदाबाद के केडी अस्पताल में ले जाया गया था. हॉस्पिटल की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया था कि ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया. अहमदाबाद में अनुज के भर्ती होने होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और परिमल नथवानी अनुज का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. उधर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अगले दिन जामनगर में होने वाले गुजरात गौरव दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में नहीं हो पाए थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








