
गुजरात: सूरत का एक ऐसा गांव जहां 55 लाउडस्पीकर के साथ मंदिर में होती है सुबह-शाम आरती
AajTak
देश में जहां हर ओर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद मचा हुआ है वहीं गुजरात के सूरत में एक ऐसा गांव है जहां 55 लाउडस्पीकर के साथ माता रानी की आरती होती है.
देश में लाउडस्पीकर विवाद का मुद्दा बना हुआ है. देश के कई राज्यों में मंदिर-मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं तो कई जगह उनके वॉल्यूम कम किए जा रहे हैं. लाउडस्पीकर विवाद को लेकर कई राजनीतिक दल अपनी राजनीति भी कर रहे हैं. मसलन लाउडस्पीकर अब देश में धार्मिक और राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है. देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच गुजरात के सूरत में एक ऐसा गांव है जहां 1-2 लाउडस्पीकर नहीं बल्कि पूरे 55 लाउडस्पीकर के साथ माता रानी की आरती होती है. 55 लाउडस्पीकर की आरती से पूरा गांव भक्तिमय हो जाता है.
समुद्र तट पर बसा हजीरा गांव सूरत शहर की चमक-दमक से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर हजीरा गांव अपने औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाना जाता है. हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में देशी-विदेशी छोटी बड़ी कई कंपनियां कार्यरत है. समुद्र तट पर बसे हजीरा गांव में रहने वाले लोग भी यहां की कंपनियों में रोजी रोटी के लिए काम करते हैं. साथ ही समंदर में मछली पकड़ने जाने का भी काम इस गांव के लोग करते हैं. सूरत के हजीरा गांव के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ स्थानीय कई कंपनी के फाउंडेशन द्वारा भी विकास कार्य किए गए हैं.
हजीरा गांव में कई धार्मिक स्थान हजीरा गांव में कई धार्मिक स्थान भी है इन्हीं में से एक सिंगोतर आशापुरी माता जी का मंदिर भी है. हजीरा गांव में स्थित सिंगोतर आशापुरी माता का मशहूर मंदिर करीबन साढ़े चार सौ वर्ष पुराना बताया जा रहा है. माता के दर्शन के लिए न सिर्फ हजीरा गांव के लोग बल्कि उसके आसपास के गांव के लोगों के अलावा सूरत शहर से भी लोग दर्शन करने के लिए यहां आते हैं.
मूर्ति के बारे में मान्यता मंदिर में विराजमान मूर्ति के बारे में कहा जाता है कि यहां पांच सौ वर्ष पूर्व एक बरगद के पेड़ के नीचे माताजी स्वयंभू मूर्ति के रूप में प्रकट हुई थी और इसके बाद मूर्तियों की मंदिर बनाकर स्थापना की गई थी. बहुत से भक्त मंदिर में विराजमान माता जी को वाहनवती माताजी के नाम से भी पूछते हैं. हजीरा गांव की माता जी के मंदिर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, ऐसा भक्तों में विश्वास है.
माता की सुबह शाम आरती सिंगोतर आशापुरी माता की सुबह शाम आरती की जाती है. मंदिर की आरती सिर्फ एक दो लाउडस्पीकर में नहीं बजती है, बल्कि पूरे 55 लाउडस्पीकर में बजती है और आरती पूरे गांव को सुनाई जाती है. लाउडस्पीकरों के जरिए जो गांव वासी मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं. कहीं खेत खलियान में काम पर रह जाते हैं उन्हें भी आरती सुनने का लाभ मिल जाता है. इससे पूरे गांव में सुबह शाम एक अलग प्रकार का भक्तिमय माहौल भी बन जाता है.
सूरत का हजीरा गांव औद्योगिक इकाइयों से घिरा हुआ है. इस गांव की आबादी पहले बहुत ही कम हुआ करती थी. यहां रहने वाले लोग इसी गांव के हुआ करते थे, लेकिन जिस तरह से हजीरा औद्योगिक क्षेत्र ने अपना विकास किया छोटी बड़ी बहुत सारी देशी विदेशी कंपनियां आई उससे बाहरी श्रमिक भी बड़ी संख्या में आए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



