
गुजरात: शाही इमाम का विवादित बयान- मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि औरत का इस्लाम में एक मकाम है. इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं. इस्लाम के खिलाफ उनका ये अमल है. मर्द नहीं हैं क्या?
गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने बड़ा बयान दिया है. सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है और खुलकर विरोध किया है. उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया है. इसके साथ ही इस्लाम को कमजोर की साजिश करार दिया है. सिद्दीकी ने कहा कि इस्लाम को कमजोर किया जा रहा है. क्या कोई मर्द नहीं बचा है टिकट के लिए?
शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा- इस्लाम की बात आई है तो बताना चाहेंगे कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं. क्या एक भी औरत नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है. अगर औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद से नहीं रोका जाता. मस्जिद से क्यों रोक दिया गया, क्योंकि औरत का इस्लाम में एक मकाम है. इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं. इस्लाम के खिलाफ उनका ये अमल है. मर्द नहीं हैं क्या... जो आप औरतों को ला रहे हैं. इससे हमारा मजहब कमजोर होगा. ये इसलिए कमजोर होगा... क्योंकि कल कर्नाटक में हिजाब का मसला चला. हंगामा हुआ.
उन्होंने आगे कहा- अब जाहिर बात है, अगर आप अपनी औरतों को एमएलए... काउंसर बनाएंगे, बिना मजबूरी के... तो फिर उससे क्या होगा? हम हिजाब को महफूज नहीं रख सकेंगे. ये मसला नहीं उठा पाएंगे. क्योंकि हुकूमत कहेगी कि आपकी औरतों तो अब असेंबली और पार्लियामेंट में आ रही हैं. स्टेज पर अपील कर रही हैं. इलेक्शन में वोट के लिए घर-घर जा रही हैं. हिंदुओं और अन्य लोगों के घर भी जाना पड़ेगा. इस्लाम में औरत की आवाज भी औरत है. इसलिए मैं इसका सख्त विरोधी हूं. आपको लड़ना है तो मर्द को दीजिए टिकट... जहां मजबूरी नहीं है. अगर ऐसा कोई कानून होता कि औरतें ही उस सीट से लड़ सकती हैं तो वहां आप एक मजबूरी कह सकते थे. यहां कोई मजबूरी नहीं है.
उन्होंने आगे कहा- मैं देख रहा हूं कि दिल्ली के निकाय चुनाव में लड़कियों का आगे किया जा रहा है. अब मेरा ख्याल है कि इनका मकसद ये है कि घरों में औरतों की ज्यादा चलती है. अगर औरतों को कब्जे में ले लो तो पूरा परिवार कब्जे में आ जाएगा. इसके सिवाय कोई मकसद समझ में नहीं आता है.
गुजरात में 182 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहा है. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान हो गया है. अब दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे. इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




