
गुजरात: रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मेडिकल स्टोर पर लगी लाइन, BJP प्रदेश अध्यक्ष दे रहे फ्री में
AajTak
कोरोना संक्रमण के बीच सबसे ज्यादा डिमांड बढ़ी रेमडेसिविर इंजेक्शन की. ये इंजेक्शन कोरोना के लिए बेहद असरदार माना जाता है. ऐसे में मेडिकल स्टोर पर इस इंजेक्शन लेने को लेने के लिए लाइन लगी है, तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष ने इस इंजेक्शन को फ्री में दे रहे हैं. इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है.
गुजरात में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड भी बढ़ गई है. कोरोना में बेहद असरदार माने जाने वाले इस इंजेक्शन को खरीदने के लिए मेडिकल स्टोरों पर लंबी लाइन लगी हुई हैं. एक ओर सरकार ये दावा कर रही है कि ये इंजेक्शन स्टॉक में नहीं है, जिसके चलते प्राइवेट हॉस्पिटल में इसे उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है, वहीं बीजेपी कार्यालय से ये इंजेक्शन फ्री में दिए जा रहे हैं. ભારતીય જનતા પાર્ટી સુરત મહાનગરનાં ઉપક્રમે ભાજપ કાર્યાલય ઉધના ખાતેથી આજે રેમડેસિવીરનું વિના મૂલ્યે વિતરણ શરૂ કરાયું. ઇન્જેક્શન મેળવવા માટે કોરોનાનો રિપોર્ટ અને ડોક્ટરનું પ્રિસ્ક્રીપ્શન સાથે લાવવું જરૂરી છે. pic.twitter.com/DNop5F76Wf प्रधानमंत्री @narendramodi जी, गुजरात में एक सेट #Remedesivir इंजेक्शन के लिए हज़ारों लोग क़तारों में खड़े है। वहाँ स्टोक नहीं है। बिना इंजेक्शन मरीज़ मर रहे है। तभी @BJP4Gujarat अध्यक्ष पाटील भाउ के पास 5000 इंजेक्शन कहाँ से आया? ये सिर्फ़ राजनीति ही नहीं,क्रिमिनल एक्ट है। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा, बीजेपी कार्यालय से 5 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन कोरोना संक्रमित लोगों के रिश्तेदारों को फ्री में मुहैया कराए जा रहे हैं. अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है. सवाल यह खड़ा हो रहा है कि राज्य में लोगों के स्वास्थ्य को संभालने और इस महामारी के वक्त में इंजेक्शन मुहैया करवाने की जिम्मेदारी सरकार की है या फिर संगठन की. जिस इंजेक्शन की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है, लेकिन वहीं इंजेक्शन सीआर पाटिल बीजेपी दफ्तर से सब को मुफ्त में बांट रहे हैं. आखिर बीजेपी अध्यक्ष के पास इतनी बड़ी तादाद में ये कंट्रोल ड्रग्स आए कहां से?
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



