
गुजरात में राहुल गांधी के साथ दिखेंगे AAP नेता, कांग्रेस ने दिया भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता
AajTak
लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां INDIA गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग फॉर्मूला अपना रही हैं. इसके मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली व गुजरात में गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इस बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को न्योता दिया है.
गुजरात कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए आम आदमी पार्टी को न्योता दिया है. 7 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरात पहुंचेगी. इसको लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है. बताया जा रहा है कि गुजरात आम आदमी पार्टी के नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे. गुजरात में कांग्रेस-आप गठबंधन के बाद पहली बार दोनों पार्टियों के नेता संग नजर आएंगे.
दरअसल, लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां INDIA गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग फॉर्मूला अपना रही हैं. इसके मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली व गुजरात में गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इस बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को न्योता दिया है.
मध्य प्रदेश में यात्रा के बीच लगे मोदी-मोदी के नारे
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय मध्य प्रदेश में है. मंगलवार को यात्रा शाजापुर शहर में पहुंची, जहां बीजेपी समर्थकों ने यात्रा के बीच "मोदी-मोदी" के नारे लगाए. बीजेपी कार्यकर्ताओं के गुट को देखते ही राहुल गांधी ने उनके साथ बातचीत करने के लिए काफिला रोक दिया और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने "जय श्री राम" के नारे लगाए.
यूपी में यात्रा में शामिल हुए थे अखिलेश यादव
बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को शामिल होने का न्योता दिया था. जब यात्रा आगरा पहुंची थी तो इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए थे. इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने यात्रा में लोगों से मुलाकात की थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










