
गुजरात में फिर पकड़ी गई लाखों रुपये की मेथामफेटामाइन, 400 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध ड्रग भी जब्त
AajTak
विशेष अभियान समूह (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक आनंद चौधरी ने इस कार्रवाई के बारे में बताया कि अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित 'अवसर एंटरप्राइज' से जब्त की गई संदिग्ध सामग्री को पुष्टि के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा गया है.
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक कारखाने पर छापा मारकर 14 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन बरामद की है. यही नहीं, इसके अलावा वहां से 427 किलोग्राम की अन्य संदिग्ध दवाएं जब्त की गई हैं. पुलिस ने इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
विशेष अभियान समूह (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक आनंद चौधरी ने इस कार्रवाई के बारे में पीटीआई को बताया कि अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित 'अवसर एंटरप्राइज' से जब्त की गई संदिग्ध सामग्री को पुष्टि के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा गया है.
इंस्पेक्टर आनंद चौधरी ने बताया कि रविवार रात को जिला एसओजी टीम और सूरत पुलिस ने संयुक्त रूप से उस कारखाने में छापेमारी की और वहां से 14.10 लाख रुपये मूल्य की 141 ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) ड्रग जब्त कर ली.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस संबंध में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है.
आपको बता दें कि यह कार्रवाई 13 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड फैक्ट्री से 5,000 करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त किए जाने के एक सप्ताह बाद की गई है.
यह प्रतिबंधित माल दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एक गोदाम पर छापा मारने और 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप जब्त करने के हफ्तों बाद जब्त किया गया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










