
गुजरात में पेपर लीक पर बवाल: गोधरा-जामनगर समेत कई शहरों में प्रदर्शन, केजरीवाल ने भी उठाए सवाल
AajTak
गुजरात में पेपर लीक के मुद्दे पर बवाल शुरू हो गया है. गोधरा और जामनगर सहित कई शहरों में उम्मीदवारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पेपर लीक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Gujarat Panchayat Service Selection Board) की जूनियर क्लर्क (Junior Clerk) भर्ती परीक्षा आज (29 जनवरी) को होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया.
Gujarat Paper Leak: गुजरात में पेपर लीक के मुद्दे पर बवाल शुरू हो गया है. गोधरा और जामनगर सहित कई शहरों में उम्मीदवारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पेपर लीक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Gujarat Panchayat Service Selection Board) की जूनियर क्लर्क (Junior Clerk) भर्ती परीक्षा आज (29 जनवरी) को होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया.
एग्जाम का पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा रद्द करने का फैसला किया गया. पंचायत जूनियर क्लर्क के 3350 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में 17 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देने वाले थे. परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होनी थी, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक होने की खबर आ गई और एग्जाम रद्द कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने देर रात पेपर के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद परीक्षा रद्द की कर दी गई है. अभी यह साफ नहीं है कि दोबारा परीक्षा कब होगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












