
गुजरात में क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगा पाएगी बीजेपी? जानें कांग्रेस-AAP अलायंस का कितना असर
AajTak
राजनीति के जानकारों का कहना है कि AAP के साथ गठबंधन से पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने और आरक्षित सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करने में कांग्रेस को मदद मिलेगी. बता दें कि आम आदमी पार्टी अब गुजरात में 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर. गुजरात में 7 मई को वोटिंग होनी है.
गुजरात में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात को पिछले 2 दो लोकसभा चुनावों में जनता का अपार समर्थन मिला है. इसी के चलते बीजेपी यहां 2014 और 2019 में सभी 26 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इस बार भाजपा ने चुनाव से पहले ही एक सीट (सूरत) निर्विरोध जीत ली है. भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी की अपार लोकप्रियता और 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के दम पर हैट्रिक बनाने की उम्मीद कर रही है. दूसरी ओर, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के दम पर सफलता हासिल करने की उम्मीद कर रही है.
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सूबे में रिकॉर्ड 156 सीटें जीती थीं. जबकि कांग्रेस 2022 में सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई थी. कांग्रेस ने 2017 में 14.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.3 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था, जबकि AAP ने 12.9 प्रतिशत वोट हासिल कर 5 सीटें जीती थीं.
गुजरात में ऐसे बढ़ती गई बीजेपी
गुजरात की राजनीति को समझने के लिए इतिहास के आईने में देखने पर पता चलता है कि 1984 में कांग्रेस ने गुजरात में 24 सीटें जीतीं थीं. जबकि बीजेपी सिर्फ 1 सीट जीतने में ही कामयाब रही थी. दरअसल, ये भारी समर्थन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति के रूप में मिला था. 1984 के बाद से प्रत्येक चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीती. बात 1989 की करें तो भाजपा ने 12, जनता दल ने 11 और कांग्रेस ने सिर्फ तीन सीटें जीतीं थीं, जबकि 1991 के चुनाव में भाजपा ने 26 में से 20 सीटें जीतीं थीं. 2004 और 2009 में जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने लोकसभा चुनाव जीता था, तो कांग्रेस ने क्रमशः 12 और 11 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 2004 में 14 और 2009 में15 सीटें जीती थीं. लेकिन 2014 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था.
बीजेपी ने हर सीट पर 5 लाख वोटों से जीतने का रखा टारगेट
कांग्रेस ने 1984 में 53 प्रतिशत वोट हासिल किया था, जो कि 2004 में घटकर 43 और 2009 में 44 प्रतिशत रह गया, वहीं, भाजपा को 1984 में सिर्फ़ 19 प्रतिशत वोट शेयर मिला था, जो 2004 और 2009 के चुनावों में बढ़कर 47 प्रतिशत हो गया, जिसने जनता दल/जनता पार्टी के वोट शेयर को छीन लिया. 2019 में गुजरात उन 4 राज्यों में शामिल था, जहां बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी और 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया था. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 2.5 लाख से अधिक मार्जिन के साथ 18 सीटें जीतीं थीं. इस बार बीजेपी ने हर सीट कम से कम 5 लाख वोटों से जीतने का टारगेट रखा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



