
गुजरात फतह के लिए कांग्रेस ने तैयार किए 7 सेनापति, क्या खत्म कर पाएंगे 27 साल का वनवास?
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने 7 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिनके जरिए बीजेपी के खिलाफ मजबूत सोशल इंजीनियरिंग बनाने की कवायद में है. कांग्रेस ने गुजरात में दलित, ओबीसी, क्षत्रिय, पटेल और मुस्लिमों वोटों को लेकर सियासी संदेश दिया है. ऐसे में देखना है कि कांग्रेस क्या 27 साल के सत्ता के वनवास को खत्म कर पाएगी?
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने सियासी समीकरण दुरुस्त करने में जुटी है. सूबे में 27 सालों से कांग्रेस सत्ता के वनवास झेल रही है. ऐसे में गुजरात की सियासी जंग फतह करने के लिए कांग्रेस ने सूबे में सात कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिसमें दलित, ओबीसी, पटेल, क्षत्रिय और मुस्लिम समुदाय के नेताओं को जगह दी गई. कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के जरिए गुजरात में अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले से 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की रणनीति बनाई है.
आदिवासी समुदाय से आने वाले विधायक सुखराम राठवा को गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस ने बना रखा है तो ओबीसी समाज के जगदीश ठाकोर के हाथों में गुजरात कांग्रेस की कमान है. वहीं, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने गुजरात में 7 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. जिग्नेश मेवानी, ललित कागाथरा, रित्विक मकवाना, अंबरीश डेर, हिम्मत सिंह पटेल, कादिर पीरजादा और इंद्रविजय सिंह गोहिल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है.
दलित नेता मेवानी का मिला जिम्मा गुजरात में दलित नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके जिग्नेश मेवानी अब कांग्रेस के साथ हैं. ऐसे में कांग्रेस उन्हें गुजरात का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. जिग्नेश मेवानी युवा होने के साथ-साथ कांग्रेस में फॉयर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं. ऐसे में पार्टी अब उनके जरिए दलित मतों को साधने की कवायद में है. ऐसे में चुनाव से पहले कार्यकारी नियुक्त कर दलित समुदाय को बड़ा सियासी संदेश देने का दांव माना जा रहा है, क्योंकि दलित राजनीति में सब से वो अहम नेता के तौर पर एक चहरा बन चुके हैं.
हार्दिक का विकल्प बने कागाथरा पटेल आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल कांग्रेस अलविदा कह कर बीजेपी का दामन चुके हैं. हार्दिक की भरपाई के लिए कांग्रेस ने उनके पुराने साथी रहे ललित कागाथरा को गुजरात का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर आगे बढ़ाने की रणनीति चली है. पाटीदार आंदोलन के वक्त सौराष्ट्र में पटेलों के साथ सरकार के अन्याय की बात कागाथरा ने शुरू किया था. ललित कागाथरा खुद पाटीदार है और सौराष्ट्र में पाटीदार राजनीति पर खुद की अच्छी खासी पकड़ रखते हैं. कांग्रेस ने उन्हें 2017 में टंकरा सीट से चुनाव लड़वाया था, जहां से जीतकर विधायक बने थे. ऐसे में कांग्रेस ने उनके जरिए पाटीदार समुदाय को साधने का दांव चला है.
ओबीसी पर कांग्रेस की खास नजर गुजरात में कांग्रेस का सबसे फोकस ओबीसी वोटबैंक पर है. यही वजह है प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर पार्टी की कमान संभाल ही रहे हैं और अब उनके साथ तीन ओबीसी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. रित्विक मकवाना, अंबरीश जे डेर और हिम्मत सिंह पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. मकवाना ओबीसी के बड़े चेहरे हैं और विधायक हैं. वहीं, अंबरीश डेर विधायक हैं और ओबीसी के अहिर समुदाय से आते हैं. गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरोली के आसपास के इलाके में अंबरीश की मजबूत पकड़ मानी जाती है. ताऊते चक्रवात में खूब काम किया और लोगों की काफी मदद की है. ऐसे ही हिम्मत सिंह पटेल भी ओबीसी समुदाय से आते हैं और संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ है.
मुस्लिम वोटबैंक पर कांग्रेस की निगाहें गुजरात में कांग्रेस अपने मुस्लिम वोटबैंक पर हर हाल में पकड़ बनाए रखना चाहती है, जिसमें सेंधमारी के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM हरसंभव कोशिश में जुटी है. ऐसी स्थित में कांग्रेस मुस्लिम वोटों को लेकर किसी तरह कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है, जिसके लिए कादिर पीरजादा को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा सियासी संदेश दिया है. अहमद पटेल के रहते हुए कांग्रेस मुस्लिम वोटों को लेकर फ्रिकमंद नहीं रहती थी, लेकिन अब उनके निधन के बाद कांग्रेस को एक मुस्लिम चेहरे की दरकार थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



