
गुजरात: पुलिस हिरासत में तांत्रिक की मौत, 12 लोगों की जान लेने का था आरोप
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस हिरासत में एक तांत्रिक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मौत से पहले उसने 12 लोगों को रसायन मिला पेय पिलाकर उनकी हत्या करने की बात स्वीकार की थी.
गुजरात के अहमदाबाद की पुलिस ने बताया कि एक व्यवसायी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 42 वर्षीय तांत्रिक की रविवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार आरोपी ने 12 लोगों को रसायन मिला पेय पिलाकर उनकी हत्या करने की बात स्वीकार की थी.
एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि सरखेज पुलिस ने 3 दिसंबर को रात करीब 1 बजे नवलसिंह चावड़ा को गिरफ्तार किया था. जिस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया था, वह अपराध को अंजाम देने जा रहा था. अधिकारी ने बताया कि उसके टैक्सी व्यापार के पार्टनर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी.
यह भी पढ़ें: विराट के भ्रम में मारा गया निर्दोष, हत्या के पीछे की कहानी?
अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे चावड़ा की तबीयत खराब हो गई और उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने 12 हत्याएं कबूल कीं और सभी मौतें सोडियम नाइट्राइट के सेवन से हुई थीं. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शिवम वर्मा ने कहा कि आरोपी ने पीड़ितों को गुप्त अनुष्ठानों के दौरान पानी में घुला सोडियम नाइट्राइट पिलाकर 12 हत्याएं करने की बात कबूल की थी.
वर्मा ने बताया कि चावड़ा ने अहमदाबाद में एक व्यक्ति, सुरेंद्रनगर में अपने परिवार के तीन सदस्यों सहित छह, राजकोट में तीन और वांकानेर (मोरबी जिला) और अंजार (कच्छ जिला) में एक-एक व्यक्ति की हत्या करने की बात कबूल की थी. इसके अलावा आरोपी ने एक और व्यक्ति की हत्या करने की बात कबूल की थी, जिसका शव अगस्त 2021 में अहमदाबाद के असलाली इलाके में सड़क दुर्घटना में मिला था.
बाद में पोस्टमार्टम से पता चला कि यह जहर से मौत का मामला था. वर्मा ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने करीब 14 साल पहले अपनी दादी और एक साल पहले अपनी मां और चाचा की भी इसी तरह हत्या की थी. पुलिस के अनुसार, चावड़ा ने अपने गृहनगर सुरेंद्रनगर की एक प्रयोगशाला से ड्राई क्लीनिंग में इस्तेमाल होने वाला रसायन सोडियम नाइट्राइट खरीदा था.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




