
गुजरात के इंजीनियर को कतर में हिरासत में लिया गया, परिवार के संपर्क में है भारतीय दूतावास
AajTak
गुजरात के इंजीनियर अमित गुप्ता को कतर की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह एक जांच के सिलसिले में कतर प्रशासन के रडार पर थे. भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि हरसंभव मदद दी जा रही है और उनके मामले की बारीकी से निगरानी की जा रही है.
गुजरात के इंजीनियर अमित गुप्ता को कतर की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह एक जांच के सिलसिले में कतर प्रशासन के रडार पर थे. हालांकि भारतीय नागरिक अमित गुप्ता के खिलाफ आरोपों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक दोहा स्थित भारतीय दूतावास को इस मामले की जानकारी है और वह अमित गुप्ता के परिवार, उनके वकील और कतर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है.
भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि हरसंभव मदद दी जा रही है और उनके मामले की बारीकी से निगरानी की जा रही है.
मूल रूप से वडोदरा के रहने वाले अमित गुप्ता टेक महिंद्रा में काम करने के लिए एक दशक से भी पहले कतर चले गए थे. अमित के माता-पिता के अनुसार उनके बेटे को 1 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय उठा लिया जब वह खाने के लिए बाहर गए हुए थे. परिवार का कहना है कि हमें ये भी नहीं पता कि अमित गुप्ता को हिरासत में क्यों लिया गया है. परिजनों ने प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य अधिकारियों से मदद मांगी है.
अमित के पिता जगदीश गुप्ता ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि हमारे बेटे को क्यों हिरासत में लिया गया है या उस पर क्या आरोप हैं. हम ईश्वर और भारत सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना करते हैं.
अमित की मां पुष्पा गुप्ता ने भी इसी तरह की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम बस यही चाहते हैं कि हमारा बेटा सुरक्षित घर वापस आ जाए.
परिवार ने सहायता के लिए वडोदरा के सांसद हेमंग जोशी से भी संपर्क किया है. जोशी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह समाधान खोजने के लिए कतर के अधिकारियों और भारतीय दूतावास से बात करेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











