
गुजरात: कच्छ में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.7 थी तीव्रता
AajTak
गुजरात के कच्छ क्षेत्र में बुधवार रात 2:28 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. केंद्र धोलावीरा से 32 किमी दूर था. किसी नुकसान या हताहत की जानकारी अभी तक नहीं आई है.
गुजरात के कच्छ क्षेत्र में बुधवार रात 2:28 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र बिंदु धोलावीरा से 32 किमी दक्षिण पश्चिम में दर्ज किया गया. भूकंप भारतीय समयानुसार (IST) 02:28:28 बजे आया.
यह झटका रात को 2.28 मिनट पर महसूस किया गया. भूकंप की तीव्रता 3.7 होने के कारण अभी तक किसी भी नुकसानी या हताहत की कोई खबर नहीं मिली है. यह कच्छ क्षेत्र में महसूस किया गया. अधिकारियों द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.
भूकंप का केंद्र बिंदु धोलावीरा से 32 किमी दक्षिण पश्चिम (SSW) में दर्ज किया गया है. इसकी तीव्रता कम होने के कारण व्यापक नुकसान की कोई खबर नहीं है.
अक्टूबर में आया था भूकंप...
गुजरात में इससे पहले अक्टूबर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राजकोट में शुक्रवार, 24 अक्टूबर की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र बिंदु सौराष्ट्र के गोंडल क्षेत्र से 24 किमी पश्चिम-दक्षिण में था. राजकोट और आसपास के जिलों मे दोपहर 12:37:42 बजे के आसपास भूकंप का असर महसूस किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










