
गुजराती फिल्म की हुई ऑस्कर्स 2023 में एंट्री, 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने दी बधाई
AajTak
यह इंडिया की पहली फिल्म बनी है जो ऑस्कर्स की दौड़ में शामिल हुई है. यह एक गुजराती फिल्म है. अकादमी अवॉर्ड्स में आने वाली यह देश की पहली फिल्म बनी है. यह बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में शामिल हुई है.
डायरेक्टर पैन नलिन की इंटरनेशनल फिल्म Chhello Show (लास्ट फिल्म शो, अंग्रेजी में फिल्म का नाम) ऑस्कर्स 2023 में एंट्री ले चुकी है. यह इंडिया की पहली फिल्म बनी है जो ऑस्कर्स की दौड़ में शामिल हुई है. यह एक गुजराती फिल्म है. अकादमी अवॉर्ड्स में आने वाली यह देश की पहली फिल्म बनी है. यह बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में शामिल हुई है.
'लास्ट फिल्म शो' की हुई ऑस्कर्स 2023 में एंट्री पैन नलिन की इस गुजराती और इंग्लिश फिल्म ने एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को झटका दिया है. ऑस्कर्स 2023 में फिल्म के शामिल होने पर पैन नलिन ने ट्विटर पर अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया. साथ ही फिल्म ऑस्कर्स 2023 में पहुंची, इसपर खुशी जाहिर की है. पैन नलिन ने लिखा कि OMG! आज की रात मेरे लिए कितनी शानदार होने वाली है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया का शुक्रिया. एफएफआई जूरी मेंबर्स का भी तहे दिलव से धन्यवाद. आप सभी का शुक्रिया जो आप लोगों ने Chhello Show पर भरोसा किया. अब मैं दोबारा सांस ले सकता हूं. उस सिनेमा में भरोसा रख सकता हूं जो मनोरंजन, इंस्पीरेशन को और चमकाता है.
Chhello Show एक ऑटोबायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें नौ साल के लड़के समय का जीवन दिखाया गया है. इस लड़के की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, जब वह अपनी लाइफ की पहली पिक्चर थिएटर में देखता है. पैन नलिन अपने शानदार और बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं. नलिन ने 'समसारा', 'वैली ऑफ फ्लावर्स' और 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' जैसी शानदार फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं.
यह खबर आते ही 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी. ट्विटर पर विवेक ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'लास्ट फिल्म शो' (Chhello Show) की पूरी टीम को बधाई. इंडिया की पहली फिल्म बनी है यह, जिसकी ऑस्कर्स 2023 में एंट्री हुई है. आप सभी को मैं बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि इस फिल्म को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिले, वह भी ऑस्कर्स 2023 में. मैं अपने सभी चाहनेवालों और स्पेशली मीडिया का शुक्रिया अदा भी करना चाहता हूं जो भी लोग 'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर्स 2023 में आने के लिए उम्मीद रख रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



