
गुजरातः वडगाम में BJP कैंडिडेट की हार पर भड़के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, कहा- वोटर्स ने देश के साथ किया विश्वासघात
AajTak
गुजरात के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने वडगाम विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट की हार को लेकर वोटर्स पर गुस्सा निकाला है. दरअसल, विश्वकर्मा वडगाम के वर्णवाड़ा गांव के दौरे पर थे, इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया तो उन्होंने इसे पाखंड करार दिया.
गुजरात के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कैंडिडेट जिग्नेश मेवाणी की जीत को लेकर वडगाम के वोटर्स की आलोचना की. उन्होंने कहा कि बनासकांठा के वडगाम के वोटर्स ने बीजेपी के कैंडिडेट की बजाय कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पर भरोसा जताकर देश के साथ विश्वासघात किया है.
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को महज 17 जीत से संतोष करना पड़ा था. वहीं दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने वडगाम सीट पर भाजपा के मणिभाई वाघेला को 4 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था.
मणिभाई वाघेला की हार पर मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने वोटर्स की आलोचना की है. उन्होंने इसे देश के साथ विश्वासघात की संज्ञा दी है, वहीं जिग्नेश मेवाणी ने जगदीश विश्वकर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल को भी हार को पचाना सीखना चाहिए.
एजेंसी के मुताबिक जगदीश विश्वकर्मा को जगदीश पांचाल के नाम से भी जाना जाता है. जगदीश विश्वकर्मा भूपेंद्र पटेल सरकार में सहकारिता, नमक उद्योग, प्रोटोकॉल और एमएसएमई राज्य मंत्री हैं. वह वडगाम के वर्णवाड़ा गांव के दौरे पर थे, इस दौरान ग्रामीणों ने उनका अभिवादन किया तो विश्वकर्मा इसे पाखंड बताते हुए भड़क गए.
जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि जो लोग (बीजेपी के कैंडिडेट की हार के लिए) जिम्मेदार है, उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि आपने मेरा स्वागत किया, मुझे माला पहनाई, लेकिन मैं आपको बता दूं कि अब इस तरह का पाखंड दिखाने के बजाय, आपको यहां भाजपा की जीत सुनिश्चित करके अपना प्यार दिखाना चाहिए था.
इसके बाद कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के मंत्री परेशान हैं, क्योंकि उनकी पार्टी यहां कई करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद जीत नहीं पाई. गर्मजोशी से स्वागत करने के बावजूद विश्वकर्मा ने ग्रामीणों का अपमान किया है. उन्हें हार को पचाना सीखना चाहिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







