
'गिरगिट' लेकर MP विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, बोले- ओबीसी आरक्षण को लेकर रंग बदल रही BJP सरकार
AajTak
MP विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में सांकेतिक गिरगिट लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर अपना रंग बदल रही है.
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने ओबीसी के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारी विधायकों ने हाथों में खिलौना गिरगिट लिए हुए आरोप लगाया कि सरकार ने भी गिरगिट की तरह अपना 'रंग बदल' लिया है.
सिंघार ने कहा, "बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर गिरगिट की तरह अपना रंग बदल रही है. सरकार की न तो नीति और न ही नीयत साफ है."
उन्होंने कहा, "जब सुप्रीम कोर्ट जवाब मांगता है, तो सरकार चुप रहती है. लेकिन जब चुनाव आते हैं, तो ओबीसी को गुमराह करने और उनके वोट हासिल करने की राजनीति शुरू हो जाती है."
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस ओबीसी आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे को हर मंच पर उठाती रहेगी. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ़ आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों के लिए है.
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने आरोप लगाया कि ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार समय-समय पर अपना रंग बदलती रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












