
गाड़ियों की नंबर प्लेट्स में भी क्रिएटिविटी, यहां कुछ भी लिखवाया जा सकता है!
AajTak
कनाडा में गाड़ियों की नंबर प्लेट्स पर भरपूर क्रिएटिविटी देखने को मिलती है. लोग अपनी कारों के लिए कस्टम प्लेट्स चुनते हैं, जिन पर नाम, शॉर्ट फॉर्म, हॉबी या मज़ेदार शब्द तक लिखवाए जा सकते हैं और इसके लिए बहुत ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी पड़ती है.
कनाडा में पर्सनलाइज्ड नंबर प्लेट्स का काफी चलन है. लोग अपनी गाड़ियां यूनीक दिखाने के लिए नाम, निकनेम, बिज़नेस, शॉर्ट फॉर्म, हॉबी, स्पोर्ट्स टीम, बर्थ डेट और मज़ेदार शब्द तक लिखवाते हैं. विदेश में भागती गाड़ियों पर देसी लफ्ज़ भी खूब दिखाई देते हैं. नंबर प्लेट्स पर कोई अपनी मां से मोहब्बत का इज़हार कर रहा है तो कोई अपना सरनेम फ्लॉन्ट कर रहा है. कुछ को कोई खास दिन कार की नंबर प्लेट पर सजा लेता है.
कनाडा के हर प्रांत की अपनी सख्त गाइडलाइन है और कई शब्दों को तुरंत रद्द भी कर दिया जाता है. फिर भी इस देश में कस्टम नंबर प्लेट खूब नज़र आ जाती हैं. एक स्पेशल नंबर प्लेट, जिसमें अपनी पसंद का शब्द, नाम या छोटे अक्षर/नंबर कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं. इनका फॉर्मेट आमतौर पर 6–8 अक्षरों तक सीमित रहता है.
इसे बनवाना भी बेहद आसान है और भारत के मुकाबले इसके लिए बहुत बड़ी कीमत भी नहीं चुकानी पड़ती. कस्टमाइज्ड नंबर प्लेट को लिए हर प्रांत की लाइसेंसिंग एजेंसी (जैसे Ontario में ServiceOntario, Alberta में AMA, Manitoba में MPI, BC में ICBC) अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लिकेशन देती है.
आपको बस Plate type चुनना है, अपना मनपसंद शब्द दर्ज करना, उपलब्धता चेक करनी है, फीस भरनी है और ID सबमिट करनी होती है. आपकी पसंद का शब्द पहले कोई ले चुका हो, तो वह नहीं मिलेगा. हालांकि इसके लिए कुछ तरह के लफ्जों की पाबंदी है. जैसे-आपत्तिजनक न हो, गाली/स्लैंग न हो, नस्लीय/ धार्मिक भावनाओं पर प्रहार न करता हो, ड्रग्स/सेक्स/हिंसा से जुड़ा न हो, लोगों को भड़का सकता हो, ऐसा न हो और किसी सरकारी पद की नकल न हो (जैसे POLICE, FBI, MINISTER). आपका शब्द विभाग द्वारा स्क्रीन किया जाता है. सारी जांच के बाद आपकी प्लेट कुछ हफ्तों में डाक से मिल जाती है.
कनाडा में कस्टम नंबर प्लेट की लागत
कुल मिलाकर कनाडा में कस्टम प्लेट लेने का खर्च $100 से $350 CAD (₹6,000 से ₹21,000) तक आता है. कई बार कनाडा में पर्सनलाइज़्ड नंबर प्लेट्स को लेकर अजीबो-गरीब मामले सामने आए हैं. ऐसा ही एक मशहूर मामला है Lorne Grabher नाम के शख्स का. Lorne Grabher ने अपनी कार पर अपने परिवार का सरनेम “GRABHER” लिखवाया हुआ था. वो करीब 27 साल तक इस प्लेट को बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल करता रहा. लेकिन 2016 में किसी व्यक्ति ने शिकायत कर दी. शिकायत करने वाले का कहना था कि “GRAB-HER” शब्द महिलाओं के खिलाफ गलत मैसेज देता है और इसे अपमानजनक समझा जा सकता है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








