
गाजीपुर बॉर्डर पर जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जड़े दनादन थप्पड़, VIDEO
AajTak
दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर जाम में फंसे लोगों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई. इस दौरान आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी देखने को मिली. लोगों ने आरोप लगाया कि जाम के कारण उनके कई जरूरी काम छूट गए.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज (4 दिसंबर) संभल के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक लिया और उनका काफिला आगे नहीं बढ़ सका. काफी देर तक चली मशक्कत के बाद राहुल और प्रियंका के काफिले को वापस दिल्ली भेज दिया गया, जिसके बाद सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की तरफ लौट गए. यहां से राहुल और प्रियंका सहित सभी कांग्रेस सांसद पार्लियामेंट चले गए.
राहुल और प्रियंका को संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. यूपी बॉर्डर पर उनके काफिले को रोकने के लिए ट्रैफिक को पहले ही रोक दिया गया था. प्रशासन की इस सख्ती के कारण कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. कोई पिता की अंत्येष्टि में नहीं जा सका तो कोई ऐसा भी था, जिसे सुनवाई के लिए कोर्ट जना था, लेकिन नहीं जा सका. घंटों जाम में फंसे रहने के कारण गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर ही अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया. लोग गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ही भिड़ गए और कुछ कार्यकर्ताओं को थप्पड़ भी जड़ दिए.
देखिए लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का VIDEO
मौके पर मौजूद आजतक के रिपोर्टर ने जब लोगों से बातचीत की तो एक पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी को एग्जाम दिलाने ले जा रहे थे, लेकिन वो जाम में ही फंसे रह गए. जाम में फंसे लोगों से बातचीत की तो ट्रैफिक जाम में फंसे नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का मेरठ में एग्जाम है. एक बजे से पेपर है. लेकिन वह दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जाम में फंसे हुए हैं. यहां से निकल ही नहीं पा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि सड़कों पर लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है.
पिता की अंत्येष्टि में भी नहीं पहुंच पाया शख्स
एक शख्स ने बताया कि उसे सुनवाई के लिए अदालत जाना था, लेकिन वह जाम में फंसे होने के कारण कोर्ट की सुनवाई में नहीं पहुंच पाया. वहीं, एक शख्स ऐसा भी था, जिसे अपने पिता के अंतिम संस्कार में जाना था, लेकिन जाम के कारण वह पिता की अंत्येष्टि में ही शामिल नहीं हो सका. एक शख्स तो ऐसा था, जिसका दोपहर 12 बजे ऑफिस अपॉइंटमेंट ता, लेकिन वह जाम में फंसे होने के कारण दफ्तर नहीं पहुंच पाया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



