
गाजा में लाशों की कतारें, शव ढकने के लिए पड़ी बॉडी बैग्स की किल्लत! बिजली-पानी की भी कमी
AajTak
इजरायल की एयरस्ट्राइक्स ने गाजा का हाल बेहाल कर दिया है. इस समय इजरायल की सेना लगातार गाजा में एयरस्ट्राइक कर रही है, जिसके कारण वहां कई आम नागरिकों की भी जान जा रही है. ऐसे में यूनाइटेड नेशन की एजेंसी ने कहा है कि गाजा में बॉडी बैग्स की भी कमी होने लगी है.
इजरायल और हमास की जंग में गाजा के आम लोग भी बड़ी तादाद में जान गंवा रहे हैं. इजरायल की सेना गाजा में जो बमबारी कर रही है, उसमें अब तक गाजा के 2700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि अब लोगों की लाशें ढकने के लिए बॉडी बैग्स की कमी पड़ने लगी है. यह बात खुद संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कही है. एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि गाजा ढहने के कगार पर है.
संयुक्त राष्ट्र की राहत कार्य एजेंसी (UNRWA) के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाजारिनी का कहना है कि गाजा पट्टी में बिजली और पानी की किल्लत भी तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने कहा है कि गाजा का गला घोंटा जा रहा है. ऐसा लगता है कि दुनिया ने इस समय अपनी मानवता खो दी है. लाजारिनी ने कहा कि गाजा में पूरा का पूरा परिवार खत्म हो रहा है. उनकी टीम के लोग अब गाजा में राहत कार्य कर पाने में सक्षम नहीं हैं.
शेल्टर की चाहत रखने वालों की संख्या ज्यादा
कमिश्नर-जनरल ने कहा,'स्कूलों और यूएनआरडब्ल्यूए के दूसरे ठिकानों पर शेल्टर चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. लेकिन उनकी पूर्ति करने के लिए क्षमता बिल्कुल कम. दरअसल, एक अभूतपूर्व मानवीय आपदा सामने है.' UNRWA ऑपरेशन गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा मिशन है. और यह अब पतन के कगार पर है.
गाजा के लोगों से दक्षिणी तरफ जाने के लिए कहा
बता दें कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला होने के बाद इजरायल अब हमास के आतंकियों को निशाना बना रहा है. जमीनी हमले से पहले इजरायली सैनिक गाजा के पास जमा हो गए हैं. इजराइल ने गाजा के उत्तर में रहने वाले 11 लाख फिलिस्तीनियों को जमीनी कार्रवाई से पहले दक्षिण की ओर जाने को कहा है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









