
गाजा में जंग रोकने ट्रंप के 20 सूत्रीय 'पीस प्लान' में क्या-क्या, 10 पॉइंट्स में समझें
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच शांति के लिए 20 सूत्रीय 'गाजा पीस प्लान' पेश किया है, जिस पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहमत हैं. हमास की युद्ध विराम प्रस्ताव पर चुप्पी के बाद इजरायल ने समुद्र के रास्ते गाजा जा रही राहत सामग्री रोकी और 37 देशों के 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. इजरायल ने गाजा के करीब 70-80% क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










