
गाजा में आतंकियों के हेडक्वार्टर को इजरायल ने घेरा, IDF ने हमास कमांडर असेफा को मार गिराया
AajTak
Israel-Hamas War: हमास और इजरायल में भीषण जंग जारी है. इजरायल गाजा पट्टी में लगातार हमास के ठिकानों पर हवाई और जमीनी हमले कर रहा है. ताजा घटनाक्रम में इजरायली सेना ने गाजा स्थित हमास के हेडक्वार्टर को चारों तरफ से घेर लिया है. आईडीएफ ने उसके टॉप कमांडर वाएल असेफा को मार गिराया है.
हमास ने 7 अक्टूबर को जिस जंग का आगाज किया था, इजरायल उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए बेकरार है. इजरायल डिफेंस फोर्सेस गाजा में कहर बरपा रही है. उसकी सेना आतंकियों के खिलाफ जमीन और आसमान एक किए हुए है. ताजा घटनाक्रम में इजरायली सेना ने गाजा स्थित हमास के हेडक्वार्टर को चारों तरफ से घेर लिया है. आतंकियों के कई अहम ठिकानों के अपने कब्जे में ले लिया है. एक अहम मिलिट्री बेस कब्जे में आया है, जहां से एंटी टैंक मिसाइल, लॉन्चर, हथियार और इंटेलिजेंस सामाग्री मिली है. जमीन पर मौजूद इजरायली सेना के सहयोग से आईडीएफ ने 10 आतंकियों के एक समूह को मार गिराया, जिसमें हमास का एक टॉम कमांडर वाएल असेफा भी शामिल था.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने दावा किया है कि हमास की दीर अल-बलाह बटालियन के कमांडर वाएल असेफा ने 7 अक्टूबर को हुए हमलों की अगुवाई की थी. उसने सेंट्रल कैंप ब्रिगेड के अन्य कमांडरों के साथ इजरायल में हुए नरसंहार के दौरान हमास के आतंकवादियों को भेजने में मदद की थी. उसके बाद भी कई आतंकी वारदातों में शामिल था. उसे साल 1992-1998 के बीच इजरायल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से जेल की सजा मिली थी. इसके अलावा इजरायली सेना आपसी तालमेल की वजह से लगातार आतंकियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन चला रही है. जमीन पर मौजूद उसके सैनिकों ने अपने पास सक्रिय एक एंटी टैंक मिसाइल सेल की पहचान करके आईडीएफ जेट को सूचित किया.
उसके बाद आईडीएफ के फाइटर जेट ने हमास के एंटी टैंक मिसाइल सेल को नेस्तनाबूत कर दिया. इसी तरह आईडीएफ के नौसैनिकों ने भी हमास के कई ठिकानोंम पर हमला किया. जमीन पर मौजूद सैनिकों ने हमास के कई आतंकवादियों को ढूंढ निकाला, जिन्होंने खुद को अल-कुद्स अस्पताल के निकट एक इमारत में बंद कर लिया था. आईडीएफ आर्टिलरी का आक्रमण हमास के आतंकियों में खलबली मचा रहा है. मकानों, ठिकानों को उड़ाती इजरायली सेना हमास को मिट्टी में मिला रही है. बीते 30 दिनों में ये जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. इजरायली सेना ने गाजा को दो टुकड़ों में बांट दिया है. उत्तरी गाजा की घेराबंदी कर इजरायली सेना उस अल-शिफा अस्पताल तक पहुंच चुकी है.
अल-शिफा अस्पताल के नीचे हमास का हेडक्वार्टर है. यही नहीं इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास की सुरंगों को भी काफी हद तक ध्वस्त किया है. इस काम में उसकी मदद बंकर बस्टर बम ने की है. वो बंकर बस्टर बम जो जमीन से भीतर 200 फीट नीचे की सुरंग को फाड़कर हमास के गढ़ को नेस्तनाबूद कर रही है. इस दौरान गाजा में दाखिल हुए इजरायली सैनिकों ने हमास को बेनकाब कर दिया. उसने दिखाया कि हमास ने मस्जिद के पास रॉकेट लॉन्चिंग पैड बना रखा था. यहां जिस इमारत से बिजली की सप्लाई होती है वो एक मस्जिद है. इजरायली सेना ने ये भी दिखाया कि स्काउट्स की क्लास में भी रॉकेट लॉन्चर्स लगे हैं. इनका रुख इजरायल की तरफ है.
यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायल की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में IDF ने हमास के 450 ठिकाने उड़ाए

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










