
गाजा पीस प्लान पर बढ़ी तकरार! हमास की चुप्पी से भड़का इजरायल, ट्रंप बोले- शांति समझौता ठुकराया तो तबाही...
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गाजा पीस प्लान पर तकरार बढ़ती दिख रही है. एक तरफ इजरायल ने समुद्र के रास्ते गाजा जा रही राहत सामग्री को रास्ते में ही रोक दिया है और कई विदेश सामाजिक कार्यकर्ताओं को इजरायल के बंदरगाहों पर ले गए. तो दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को सीधी धमकी दे दी है.
गाजा में शांति के मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हलचल तेज हो गई है. एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 20 सूत्रीय 'गाजा पीस प्लान' सामने आया है, जिसे इजरायल ने मंजूरी दे दी है. दूसरी ओर हमास की चुप्पी और इजरायल की कड़ी प्रतिक्रिया ने हालात और तनावपूर्ण बना दिए हैं.
दरअसल, ट्रंप और नेतन्याहू द्वारा तैयार गाजा पीस प्लान को लेकर अभी तक भी हमास की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इसके बाद अब अमेरिका और इजरायल, दोनों ने सख्त रवैया अख्तियार किया है.
एक तरफ इजरायल ने समुद्र के रास्ते गाजा जा रही राहत सामग्री को रास्ते में ही रोक दिया है. और कई विदेश सामाजिक कार्यकर्ताओं को इजरायल के बंदरगाहों पर ले गए. तो दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को सीधी धमकी दे दी है.
इजरायल ने 40 नाव पकड़ी, 200 लोगों हिरासत में
इजरायली सुरक्षाबलों ने 40 से ज्यादा छोटी नौकाओं पर सवार 37 देशों को 200 से अधिक लोगों को पकडक़र हिरासत में लिया. इन नौकाओं में खाने पीने की चीजें, दवाइयां आदि रखी हुई थीं और इन्हें गाजा ले जाने की कोशिश की जा रही थी. फिलिस्तीन समर्थक कई देशों ने इजरायल की इस कार्रवाई को हमला बताया है.
इससे पहले भी कई बार इजरायल ने समुद्री के रास्ते गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने वाले जहाजों को रास्ते में ही रोक दिया था. उसका मानना है कि गाजा पहुंचने वाली राहत सामग्री गाजा के आम लोगों को नहीं बल्कि हमास के काम आती है, क्योंकि वो उसपर कब्जा कर लेता है.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










