
'गाजा पर हमले नहीं रुके तो जंग में...' अब ईरान ने इजरायल को दी धमकी
AajTak
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हम गाजा पर इजरायल के हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे. सभी विकल्प खुले हैं और हम गाजा के लोगों के खिलाफ किे जा रहे युद्ध अपराध से मुंह नहीं मोड़ सकते.
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच ईरान ने खुली चुनौती दी है. ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि अगर गाजापट्टी पर बमबारी नहीं रुकी तो इजरायल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि हम गाजा पर इजरायल के हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे. सभी विकल्प खुले हैं और हम गाजा के लोगों के खिलाफ किे जा रहे युद्ध अपराध से मुंह नहीं मोड़ सकते. हम इजरायल के साथ लंबे समय तक युद्ध करने में सक्षम हैं. अगर गाजा पर हमले तुरंत नहीं रोके गए तो नए मोर्चे खुलेंगे.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी गाजा पर इजरायली हमले पर नाराजगी जाहिर की है. खामेनेई ने कहा कि अगर गाजा में इजरायल के हमले जारी रहे तो दुनियाभर के मुसलमानों और ईरान की रेजिस्टेंस फोर्स को कोई रोक नहीं पाएगा.
हमें युद्ध करने को मजबूर किया गया
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री एली कोहेन का कहना है कि हमने युद्ध शुरू नही किया था. उन्होंने हमें युद्ध करने को मजबूर किया. हमें उम्मीद है कि हमास के खिलाफ इस जंग में अंतरराष्ट्रीय समुदाय हमारा समर्थन करेगा. हम अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के दिशानिर्देशों का सम्मान करते हैं.
बता दें कि 1979 की इस्लामिक क्रांति से ही ईरान के नेता फिलिस्तीन का समर्थन करते आए हैं. तेहरान दरअसल फिलिस्तीन के इस्लामिक समूह हमास को वित्तीय और सैन्य मदद मुहैया कराता रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










