
गांधी परिवार के दबदबे को चुनौती देने वाला था प्रशांत किशोर का रिवाइवल फॉर्मूला, कांग्रेस को नहीं आया रास
AajTak
Prashant Kishor congress: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है. प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का दामन थामने से इनकार कर दिया है. हालांकि, कांग्रेस पीके के अनुभव और रणनीति का 2024 लोकसभा चुनाव के लिए लाभ लेना चाहती थी, लेकिन जिस तरह के अधिकार और बदलाव का फॉर्मूला उन्होंने रखा था, कांग्रेस का उस दिशा में कदम बढ़ाना मुश्किल हो रहा था, जिसकी वजह से पीके के बात बनते-बनते बिगड़ गई.
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री की महीनों से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है, पीके ने खुद ट्वीट कर कांग्रेस में शामिल होने के ऑफर को ठुकराने का ऐलान कर दिया है. पीके के तेवर और कांग्रेस की कार्यशैली को समझने वाले लोगों को इस घटनाक्रम से बिल्कुल भी हैरानी नहीं है.
दरअसल, पीके ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी को पुनर्जीवित करने का जो फॉर्मूला रखा था, उसे स्वीकारना कांग्रेस के लिए कतई मुश्किल था. इस पर मुहर दरअसल कांग्रेस और गांधी परिवार के भविष्य को लेकर बड़ा जोखिम उठाने जैसा था, जिसके लिए न तो गांधी परिवार तैयार था, न पार्टी के दूसरी पंक्ति के कद्दावर नेता.
प्रशांत किशोर ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया, ''मैंने एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का हिस्सा बनने, पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. मेरी राय में पार्टी की अंदरूनी समस्याओं को ठीक करने के लिए, कांग्रेस को मुझसे ज्यादा लीडरशिप और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है.'' वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी देते हुए ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने स्वीकार करने से मना कर दिया. हम पार्टी को दिए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं.
प्रशांत किशोर की बात से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस में अभी बहुत ही ज्यादा सुधार की आवश्यकता है. यहां तक कि वह खुद इसके लिए अपने आप को कम मान रहे हैं. उनका मानना है कि पार्टी में नेतृत्व के अलावा बहुत कमियां हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है. वहीं, पीके को कांग्रेस लेने के लिए पूरी तरह तैयार थी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में 2024 लोकसभा चुनावों के लिए एक एम्पार्वड एक्शन ग्रुप बनाकर प्रशांत किशोर को उसका सदस्य बनाकर पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पीके ने जिस तरह से पार्टी में बदलाव करने के लिए प्रस्ताव दिए थे, उन पर कांग्रेस पूरी तैयार नहीं थी. इसी के चलते दोनों के बीच बातचीत बनते-बनते बिगड़ गई.
बीते साल भी प्रशांत किशोर की कांग्रेस नेतृत्व के साथ कई दौर की बातचीत हुई थी. लेकिन तब भी उनकी कांग्रेस में एंट्री का रास्ता नहीं बन सका था. एक बार फिर 2022 के पांच राज्यों के चुनाव में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर खुद कांग्रेस के पास आए और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं को प्रजेंटेशन दिए. माना जा रहा था कि इस बार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री तय है और बात सही दिशा में आगे बढ़ रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके पीछे प्रशांत किशोर जिस तरह की भूमिका कांग्रेस में चाहते थे और पार्टी में बदलाव का फॉर्मूला रखा था, उस पर पार्टी में रजामंदी नहीं थी.
प्रशांत किशोर को चाहिए था फ्री हैंड

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










