
गांधी परिवार अब अमेठी आए या रायबरेली, देर से आ रहे हैं पर दुरुस्त नहीं
AajTak
पिछले हफ्ते कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एके एंटनी ने ऐसे इशारे किए थे कि गांधी परिवार का कोई न कोई यूपी से जरूर चुनाव लड़ेगा. इस बीच आज तक ने खबर दी है कि अमेठी में कांग्रेस कार्यालय का रंगरोगन शुरू हुआ है. इसे गांधी फैमिली के किसी मेंबर के आने से जोड़कर देखा जा रहा है.
कांग्रेस ने अभी तक उत्तर प्रदेश में अपनी सबसे महत्वपूर्ण 2 सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला नहीं किया है. ये सीटे हैं अमेठी और रायबरेली. चूंकि इन दोनों ही सीटों पर गांधी परिवार के लोग प्रतिनिधित्व करते रहे हैं इसलिए ये दोनों संसदीय सीटें वीआईपी मानी जाती रही हैं. पर सोनिया गांधी ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते रायबरेली से चुनाव न लड़ने की बात बहुत पहले बता दी थी. तबसे आम लोगों ही नहीं राजनीतिक दलों को भी यह लगता रहा है कि हो सकता है रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें. पर इस लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण शुक्रवार को खत्म हो गया पर अभी तक यह फैसला नहीं लिया जा सका कि रायबरेली और अमेठी से कौन चुनाव लड़ रहा है. पर इस बीच बीजेपी के प्रचार तंत्र ने यह बात अपने हित में भली भांति यूपी की जनता के बीच पहुंचा दी कि गांधी परिवार यूपी में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है. पर पिछले हफ्ते कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एके एंटनी ने ऐसे इशारे किए कि गांधी परिवार का कोई न कोई यूपी से जरूर चुनाव लड़ेगा. इस बीच आज तक खबर दी है कि अमेठी में कांग्रेस कार्यालय का रंगरोगन शुरू हुआ है. कार्यालय में हो रही साफ सफाई से लोगों को अंदाजा लगा है कि जरूर कोई गांधी फैमिली से आ रहा है. पर क्या ये टाइम आने का है? क्या आने में देर नहीं कर दिया हुजूर ( राहुल या प्रियंका) ने?
1-रायबरेली तो जीती हुई सीट है ऐसे ही क्यूं छोड़ना?
2024 के लोकसभा चुनाव के नजरिए से कांग्रेस के लिए रायबरेली सीट का महत्व सिर्फ इस कारण नहीं है कि गांधी परिवार का उससे पीढ़ियों का नाता है. बड़ी वजह यह भी है कि 2019 की मोदी लहर में भी उत्तर प्रदेश की इस इकलौती सीट ने लोकसभा में प्रदेश से कांग्रेस की उपस्थिति बरकरार रखी.अब इस सीट से मुंह मोड़ना कुछ वैसा ही है जैसे कि सेनापति का युद्ध का मैदान छोड़कर भाग जाना. अमेठी में हार के बाद राहुल का वायनाड जाना समझ में आता है पर रायबरेली जो जीती हुई सीट है उससे मुंह मोड़ना क्यों? यह सही है कि रायबरेली में दिन प्रति दिन कांग्रेस को मिलने वाले वोट्स की सख्या गिर रही है पर यह कारण अपनी विरासत छोड़ने का नहीं हो सकता है. गांधी परिवार को यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि जनता भगोड़े को कभी माफ नहीं करती. लड़ते-लड़ते शहीद हुए योद्धा को कई पीढ़ियों तक याद रखा जाता है. इतिहास में कभी भी हार नहीं मानने वाले योद्धाओं के वंशजों को बाद में परिस्थितियां ठीक होने पर लोगों ने गद्दी पर बैठाया है. पर पीठ दिखाने वालों को कभी नहीं.
2-यूपी में बीजेपी के खिलाफ माहौल को तैयार करने में मदद
दोनों निर्वाचन क्षेत्र सामान्य सीटें नहीं हैं, बल्कि परिवार की विरासत, प्रतिष्ठा और इतिहास के साथ-साथ पार्टी के लोकाचार को भी दर्शाते हैं. गांधी फैमिला का अपने पारिवारिक विरासत वाले क्षेत्र में लड़ने से राज्य में ही नहीं पूरे उत्तर भारत में पार्टी कैडर के बचे हुए लोगों को प्रेरित करेगा. इन दोनों सीटों से गांधी परिवार के चेहरे कांग्रेस के मतदाताओं में आत्मविश्वास, लचीलापन और वफादारी का संदेश देंगे. यूपी में बीजेपी भले ही पिछले चुनावों में 65 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी पर करीब एक दर्जन सीटों पर उनकी स्थिति पिछली बार बेहतर नहीं थी. कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी पॉजिटिव बात यह है कि समाजवादी पार्टी का बेस उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूत है. अगर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ठीक से चुनाव लड़ते तो हो सकता है कि उम्मीद से बेहतर रिजल्ट आते.
अगर राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़तीं तो एक संदेश यह जाता कि उनके नेता मोर्चे पर लड़ रहे हैं. कार्यकर्ता में पार्टी की जीत के लिए प्रचार करने का जज्बा होता है. इन दोनों की आस पास की कम से कम 10 सीटों पर माहौल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पक्ष में होता . यहां तो पब्लिक ये समझ रही है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही चुनाव लड़ने में डर लग रहा है तो कांग्रेस अन्य कैंडिडेट का क्या चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं? अब अगर गांधी फैमिली के लोग आते भी हैं तो बहुत देर हो चुकी है. गंगा और यमुना से बहुत पानी बह चुका है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



