
'गवाह अमेरिका भाग गया', सबूत-जांच और दलीलों का पेच... गीतिका सुसाइड केस में कांडा के बरी होने की पूरी कहानी
AajTak
हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनकी सहयोगी अरुणा चड्ढा को दिल्ली की एक अदालत ने 2012 के गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में बरी कर दिया है. इस मामले में गोपाल और अरुणा पर आत्महत्या के लिए उकसाने, सबूत नष्ट करने, आपराधिक साजिश और जालसाजी के आरोप लगाए गए थे. गीतिका की मौत के बाद परिजन ने गोपाल पर परेशान करने के आरोप लगाए थे. पुलिस ने भी कई आरोपों की पुष्टि की थी.
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने 11 साल पुराने इस मामले में आरोपी गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा को बरी कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने विशेष जज विकास ढुल की कोर्ट में 1800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. 2012 में एफआईआर दर्ज होने के बाद गोपाल कांडा को गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था और 18 महीने की जेल की सजा काटनी पड़ी थी.
पुलिस ने कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें बताया कि 5 अगस्त 2012 को दिल्ली के अशोक विहार फेज III में कुलाची के पास गीतिका शर्मा (23 साल) के सुसाइड करने के संबंध में सूचना मिली थी. गीतिका कमरे में बिस्तर पर पड़ी मिली थी. पूछताछ करने पर पता चला कि उसने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. पिता दिनेश कुमार के पास से एक काले रंग की स्पाइरल डायरी बरामद हुई थी, जिसके कागज के दोनों तरफ एक सुसाइड नोट लिखा मिला था. सुसाइड नोट के एक तरफ 4 अगस्त 2012 लिखा था और दूसरी तरफ मृतिका गीतिका शर्मा के हस्ताक्षर के नीचे 4 मई 2012 अंकित था. 4 अगस्त 2012 और 4 मई 2012 के दोनों सुसाइड नोट में गीतिका ने अपनी मौत के लिए आरोपी गोपाल गोयल कांडा और अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था. गीतिका का कहना था कि आरोपियों ने उसका भरोसा तोड़ा और अपने फायदे के लिए उसका दुरुपयोग किया.
पुलिस ने गीतिका की मां अनुराधा शर्मा के बयान दर्ज किए. मां ने कहा था- गीतिका 2006 में प्रशिक्षु केबिन क्रू के रूप में एमडीएलआर कंपनी में शामिल हुई थीं. 2008 में सीनियर केबिन क्रू के पद पर पदोन्नत किया गया. 31 मार्च 2009 को एमडीएलआर ग्रुप का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया. उसके बाद जुलाई 2009 में एमडीएलआर ग्रुप ऑफ होटल्स में ट्रांसफर कर दिया गया. एमडीएलआर ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और सह-प्रबंध निदेशक यानी गोपाल गोयल कांडा हैं.
गीतिका की मां ने दर्ज कराए थे बयान
आगे बयान में अनुराधा ने कहा ने बताया कि जब भी आरोपी गोपाल गोयल कांडा का फोन आता था तो गीतिका शर्मा तनावग्रस्त हो जाती थी. 22 मई 2010 को गीतिका शर्मा ने एमडीएलआर ग्रुप से इस्तीफा दे दिया था और अमीरात एयरलाइंस में शामिल हो गई थी. उसके बाद आरोपी गोपाल गोयल कांडा ने कई बार गीतिका की मां को फोन कर उसे बुलाने का अनुरोध किया था. गीतिका दुबई से वापस आ गई. आरोपी गोपाल गोयल कांडा ने एमिरेट्स एयरलाइंस को एक फर्जी ईमेल भेजा था. जब उससे इस बारे में बात की तो उसने गीतिका की मां से माफी मांगी थी. उसके बाद गीतिका जनवरी 2011 में एमडीएलआर ग्रुप ऑफ कंपनीज में निदेशक के रूप में शामिल हो गई. बाद में उसने एमबीए करने के लिए वहां से इस्तीफा दे दिया.
'हताश हैं, जान पर खतरे से डरे हुए हैं...', गोपाल कांडा के बरी होने पर क्या बोले गीतिका के घर वाले

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



