
गर्लफ्रेंड के घर के सामने पेड़ से लटका मिला शादीशुदा युवक, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
AajTak
Odisha News: राउरकेला जिले में एक शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर के सामने पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक की पत्नी ने इसे आत्महत्या की जगह हत्या करार दिया है. राउरकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
ओडिशा के राउरकेला शहर से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर के सामने पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक की पत्नी इस घटना को हत्या बता रही है. राउरकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना राउरकेला शहर के सेक्टर-15 स्थित शिवाजी नगर की है. मृतक की पहचान सोनू बड़इक के रूप की गई है.
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह सोनू बड़इक के शव को पेड़ से लटका हुआ देखा. जिसके बाद पास के लोगों के बीच सनसनी फैल गई. लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का मालूम होता है. ऐसा प्रतीत होता है कि शादीशुदा सोनू ने अपनी प्रेमिका को शादी करने का प्रस्ताव दिया होगा और इनकार सुनने पर वह उसके घर के सामने लगे पेड़ से फंदा लटका कर झूल गया. जहां उसकी मौत हो गई.
हालांकि, सोनू बड़इक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है. महिला का आरोप है कि उसके पति का एक महिला के साथ अनैतिक संबंध था. जिसके कारण किसी ने उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया, और इस घटना को पूरी तरह से आत्महत्या साबित करने की कोशिश जा रही है.
स्थानीय पुलिस ने कहा कि इस मामले को साइंटिफिक तरीके से जांचा जा रहा है. इस घटना में मौत का असल कारण जल्द ही जांच के बाद पता चल जाएगा.
वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने Aajtak को बताया कि युवक ने पहले भी अपनी प्रेमिका के साथ जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. शुरुआती जांच में मौत का कारण आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, जांच चल रही है और मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



