
गर्लफ्रेंड का मर्डर कर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई डेडबॉडी की फोटो, ऐसे खुला रूम नंबर 201 का रहस्य
AajTak
एक बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया. इसके बाद उसकी डेडबॉडी की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाकर फरार हो गया. इसी बीच उनके कॉमन फ्रेंड्स ने जब डेडबॉडी की फोटो देखी तो सन्न रह गए. उन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने डेडबॉडी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये इश्क नहीं आसां इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है...जिगर मुरादाबादी की ये शायरी इश्क करने वालों के लिए आईने की तरह है. मोहब्बत की राह पर कदम बढ़ाने से पहले जिसने इन पंक्तियों का मर्म समझ लिया, समझिए की बच गया. बहुत कम लोग खुशनसीब होते हैं, जिनकी मोहब्बत परवान चढ़ पाती है. ज्यादातर इश्क के किस्से बीच राह में खत्म हो जाते हैं, तो कुछ का अंजाम बहुत भयानक होता है. इसकी परिणति दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की तरह होती है. इसी तरह का एक मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सामने आया है. यहां लंबे समय तक लिव इन में रहने के बाद एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्यारे आशिक ने अपने प्रेमिका का शव होटल के उसी कमरे में छोड़ दिया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. इससे भी खौफनाक बात ये कि हत्या के बाद उसने गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी. उन दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स ने जब उस तस्वीर को देखा तो उनके रौंगटे खड़े हो गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था. न हत्या का, न ही उस हत्यारे का. अंधेरे में तीर चला रही पुलिस ने इलाके के हर होटल और लॉज की तलाशी शुरू कर दी, क्योंकि मृतका की एक दोस्त ने उनके लिव इन रिलेशनशिप के बारे में पुलिस को बता दिया था.
रूम नंबर 201 का खुला रहस्य, दंग रह गई पुलिस
इस बीच पुलिस को पता चला कि शहर के क्रोमपेट इलाके में स्थित एक होटल का रूम काफी देर से बंद है. पुलिस टीम तुरंत उस होटल में पहुंच गई. वहां रूम नंबर 201 को जब खोला गया, तो सभी दंग रह गए. पुलिस जिस लड़की की तलाश कर रही थी, उसका शव सामने बिस्तर पर पड़ा हुआ था. होटल के मैनेजर ने बताया कि केरल के कोल्लम की रहने वाली फौसिया अपने दोस्त आशिक के साथ यहां ठहरने के लिए आई थी. दोनों अक्सर वहां आया करते थे. पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि आरोपी आशिक पास के ही एक रेस्टोरेंट में गया हुआ है. पुलिस ने बिना देर किए उस रेस्टोरेंट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पांच साल से रिलेशन में थे आशिक और फौसिया
चेन्नई पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय फौसिया क्रोमपेट के एक नर्सिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी. करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात आशिक से हुई थी. दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे. परिवार वालों ने विरोध किया तो दोनों उनसे अलग होकर एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे. इसी दौरान फौसिया प्रेग्नेंट हो गई. उसे एक बच्चा भी हुआ. इसी दौरान आशिकमिजाज आशिक का जब उससे मन भर गया, तो उसने दूसरी लड़कियों पर भी डोरे डालने शुरू कर दिए. उसके कई अन्य लड़कियों से संबंध बन गए. इस बारे में उसकी गर्लफ्रेंड को जब पता चला तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. इनके बीच मामला यहां तक पहुंच गया कि दो साल पहले दोनों ने ब्रेकअप कर लिया.
यह भी पढ़ें: 2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड, 9 बच्चे...5वीं पास पीओपी मजदूर ऐसे लगाता था लाखों का चूना

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



