
'गर्मी से बेहोश हुए शख्स को पानी पिलाने से बचें', जानें स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसा क्यों कहा
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी की है. खुद को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीने की सलाह दी है. साथ ही इमरजेंसी की सिचुएशन में प्राथमिक उपचार देकर व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का निर्देश भी दिया है.
हीटवेव ने दस्तक दे दी है. देशभर के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. अगर ऐसा ही मौसम रहा तो आने वाले दिनों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. हीटवेव के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी गाइडलाइन जारी की गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में क्या कहा?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के माध्यम से हेल्थ मिनिस्ट्री ने लोगों को हीटवेव से बचने के लिए खुद को तैयार करने को कहा है. साथ ही अगर अगर गर्मी के चलते आपको घबराहट जैसा कुछ भी महसुस हो रहा है तो खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है. खूब पानी पीने, लूज कपड़े पहनने, ठंडी जगह पर रहने को कहा है. इसके अलावा, अगर कोई बेहोशी की अवस्था में हो तो उस स्थिति में उसे उसी वक्त पानी ना पिलाने का निर्देश दिया है.
एक्सपर्ट्स की क्या है राय?
एक्सपर्ट्स की मानें तो बेहोश व्यक्ति को पानी निगलने में दिक्कत होती है. ऐसे में ये पानी पेट की बजाय लंग्स में प्रवेश कर सकता है. ऐसे में उस व्यक्ति को सांस लेने की तकलीफ हो सकती है. साथ ही उसे निमोनिया होने का भी खतरा बढ़ सकता है.
आ सकती है इलेक्ट्राइट्स असंतुलन की स्थिति

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












