
गर्भवती पत्नी और माता-पिता का किया कत्ल, उम्रकैद में पैरोल मिली तो भागा, पुलिस ने गुवाहाटी से पकड़ा
AajTak
12वीं पास नितिन कोई काम नहीं करता था और कई बिजनेस कर चुका था, लेकिन उसमें उसे घाटा ही हुआ था. पुलिस ने जब नितिन के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह एक महिला के संपर्क में है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब 1 साल की कड़ी मशक्कत के बाद एक ऐसे शातिर कातिल को गिरफ्तार किया है जिसने बड़ी ही बेरहमी से अपनी गर्भवती पत्नी और बुजर्ग माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी नितिन वर्मा ने पहले अपनी गर्भवती पत्नी का घर की पहली मंजिल की सीढ़ी पर गला रेत कर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने कमरे में सो रहे अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी नहीं बख्शा था और चाकू मार कर उनकी भी हत्या कर दी थी.
तीन नहीं बल्कि इन चार हत्या के बाद नितिन वर्मा ने खुद को पुलिस से बचने के लिए द्वारका इलाके में अपना स्कूटर सड़क के किनारे गिरा दिया और एक राहगीर से पीसीआर कॉल करवा कर अस्पताल में एडमिट हो गया था.
साल 2008 की घटना अब से करीब 16 साल पहले 29 अप्रैल 2008 को दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल आई थी की पश्चिमी दिल्ली के एक मकान में तीन लाशे पड़ी है. पुलिस की टीम जब पहुंची तो वहां उसे एक गर्भवती महिला और दो बुजुर्गों की बॉडी मिली, लेकिन घर में लूटपाट के कोई निशान नहीं थे. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि गर्भवती महिला का पति नितिन किसी काम से घर से बाहर निकाला था, इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया और वह फिलहाल अस्पताल में एडमिट है.
एक महिला के संपर्क में था नितिन जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला था कि बुजुर्ग दंपति ने नितिन को गोद लिया था. 12वीं पास नितिन कोई काम नहीं करता था और कई बिजनेस कर चुका था, लेकिन उसमें उसे घाटा ही हुआ था. पुलिस ने जब नितिन के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह एक महिला के संपर्क में है और फिर जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि नितिन उस महिला से शादी करना चाहता था और इसी वजह से उसने अपने पूरे परिवार को ठिकाने लगा दिया.
1 साल पहले मिली थी पैरोल दिल्ली पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार करने के बाद इस मामले में चार्जशीट दाखिल की और कोर्ट ने नितिन को इन हत्याओं के लिए दोषी करार दे उम्र कैद की सजा सुनाई थी. करीब 1 साल पहले नितिन को पैरोल मिली, पैरोल पूरा होने के बाद नितिन वापस जेल नहीं पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि वह बार-बार अपना मोबाइल फोन और सिम भी बदल रहा है.
पुलिस को पता चला कि पहले वह दरियागंज में काम करता था लेकिन दरियागंज में उसका कोई सुराग नहीं मिला इस बीच पुलिस को पता चला कि वह गुवाहाटी में जाकर छुप गया है जिसके बाद पुलिस ने गुवाहाटी से नितिन को गिरफ्तार किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



