
गर्भनिरोध पर भी टैक्स...इमरान खान जैसे खिलाड़ी से उम्मीद नहीं थी, पाकिस्तान की संसद में विपक्ष ने ली चुटकी
AajTak
बिलावल भुट्टो ने कहा है कि मिनी बजट पास हुआ तो देश में महंगाई का तूफान आएगा. उन्होंने कहा कि इमरान खान देश के दुश्मन हैं जो किसानों और आम लोगों पर नए टैक्स का बोझ लाद रहे हैं. भुट्टो का कहना है कि IMF के साथ सरकार की डील देश को तबाह कर देगी.
पाकिस्तान में 'मिनी बजट' को लेकर इमरान खान की सरकार संसद में विपक्षी दलों के निशाने पर है. बुधवार को नेशनल असेंबली में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खान पाकिस्तान के लिए सदी की सबसे बड़ी त्रासदी हैं. उन्होंने पूरक वित्त विधेयक 2021 (Finance Supplementary Bill 2021) के जरिए अरबों टैक्स लगाने को लेकर कहा कि इमरान खान सरकार गर्भनिरोधक तक को नहीं छोड़ रही. Bilawal Bhutto didn't expect a ‘khiladi’ like Imran Khan will tax condoms. pic.twitter.com/waqxcMtrH8

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












