
खौफ में पाकिस्तान! भारत के एक्शन का सता रहा डरा, दवाओं समेत इन चीजों का कर रहा स्टॉक
AajTak
पाकिस्तान अब अपनी दवा जरूरतें पूरा करने के लिए चीन, रूस और कई यूरोपीय देशों से वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है, जिसमें एंटी-रेबीज टीके, एंटी-स्नेक वेनम, कैंसर उपचार, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और अन्य महत्वपूर्ण बायोलॉजिकल प्रोडक्ट शामिल हैं.
पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार संबंधों के निलंबन के बाद देश में दवाओं की कमी न हो यह सुरक्षित करने के लिए आपातकालीन उपाय शुरू किए हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले के जवाब में, इस्लामाबाद ने गुरुवार को अन्य कदमों के अलावा नई दिल्ली के साथ सभी तरह का व्यापार निलंबित कर दिया था.
जियो न्यूज ने बताया कि भारत के साथ व्यापार रुकने से पाकिस्तान में दवा की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल उपाय शुरू किए गए हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों ने आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (DRAP) ने कहा कि सरकार की ओर से भारत से आने वाली दवाओं पर प्रतिबंध के बारे में कोई औपचारिक अधिसूचना नहीं जारी की गई है, लेकिन इमरजेंसी प्लान पहले से ही तैयार है.
पाकिस्तान अपनी 40% दवा आपूर्ति के लिए भारत पर निर्भर
रिपोर्ट में डीआरएपी के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है, '2019 के संकट के बाद, हमने ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी शुरू कर दी थी. अब हम अपनी दवा जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं.' वर्तमान में, पाकिस्तान की फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री 30% से 40% रॉ मैटेरियल के लिए भारत पर निर्भर है, जिसमें एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) और विभिन्न एडवांस मेडिकल प्रोडक्ट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: मुजफ्फराबाद में अचानक आई 'बाढ़', इमरजेंसी घोषित... भारत का नाम लेकर छटपटाने लगी PAK मीडिया
पाकिस्तान अब अपनी दवा जरूरतें पूरा करने के लिए चीन, रूस और कई यूरोपीय देशों से वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है, जिसमें एंटी-रेबीज टीके, एंटी-स्नेक वेनम, कैंसर उपचार, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और अन्य महत्वपूर्ण बायोलॉजिकल प्रोडक्ट शामिल हैं. पाकिस्तान सरकार का स्वास्थ्य विभाग भले ही हर स्थिति के लिए तैयार होने की बात कह रहा है, लेकिन वहां की फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि भारत के साथ व्यापार निलंबन के दुष्परिणामों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








