
खेमा बदलते ही नीतीश के कड़े हो गए तेवर... शपथ लेते ही इन पांच बयानों से दिए भविष्य के संकेत
AajTak
बिहार में सत्ता के उल्टफेर के बहाने 2024 के चुनाव की पठकथा लिखी जाने लगी है. बीजेपी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ हाथ मिला लिया है और फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं. नीतीश ने बुधवार को शपथ लेने के बाद जिस तेवर और अंदाज में बीजेपी और मोदी पर आक्रमक होने के साथ-साथ विपक्ष को एकजुट होने की अपील की है, उससे भविष्य के सियासी संकेत साफ नजर आ रहे हैं.
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल होते ही नीतीश के तेवर कड़े हो गए हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद जिस अंदाज और सख्त तेवर में बीजेपी से लेकर नरेंद्र मोदी तक पर हमले किए, उसमें भविष्य की राजनीति के संकेत मिलने लगे हैं.
विपक्षी एकजुटता का आह्वान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकजुटता का आह्वान किया. नीतीश ने कहा, 'जो लोग 2014 में सत्ता में आए थे क्या वे 2024 में भी विजयी होंगे? मैं ये बात सभी विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि वे 2024 के लिए एकजुट हो जाएं. मैं ऐसे किसी पद (पीएम) की रेस में नहीं हूं.'
नीतीश ने बिहार में जिस तरह से सभी छोटे-बड़े तमाम विपक्षी दलों का समर्थन जुटाया है, जिसमें आरजेडी से लेकर कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां तक शामिल हैं, वो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का एक मॉडल हो सकता है.
विपक्ष और भी मजबूत होगा नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा. हम भी तो विपक्ष में ही आ गए हैं. नीतीश का यह बयान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उस बात से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो रही हैं. जो खत्म नहीं हुईं, वो हो जाएंगी. सिर्फ बीजेपी ही बचेगी. इसके जवाब में नीतीश आक्रामक तेवर में नजर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बन गई है, शपथ भी हो गई और अब हम भी विपक्ष के साथ आ गए हैं.
देश भर में घूमकर विपक्ष को मजबूत करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम आगे सब कुछ करेंगे, हम चाहेंगे कि पूरा विपक्ष एक होकर आगे बढ़े और प्लान तैयार है. विपक्ष और मजबूत होगा. साफ है कि नीतीश विपक्ष को मजबूत करने की दिशा में अपने कदम बढ़ाने के साथ साल 2024 के चुनाव में बीजेपी के विकल्प के तौर पर देश में विपक्षी एकता के सूत्रधार बनने के संकेत दे रहे हैं.
अटल के बहाने मोदी पर निशाना नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के बहाने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. वाजपेयी और मोदी के बीच अंतर को लेकर पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि वाजपेयी जी बहुत प्रेम करते थे, उसे हम भूल नहीं सकते हैं. उस समय की बात ही दूसरी थी.अटल जी और उस वक्त के लोगों का जो प्रेम था, उसे भूला नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर कुछ नहीं कहना है. हमने एक आदमी दिया था, वह तो उनका ही हो गया. यह बात कहकर नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर आरसीपी सिंह पर निशाना साध दिया और मोदी पर न कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




