
खून से लथपथ लाश, गले-पेट पर चाकू के निशान, पत्नी-बेटी पर शक... कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में बड़े खुलासे
AajTak
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस को संदेह है कि उन्हें धारदार हथियार से मारा गया. उनके गले और पेट पर चाकू के निशान हैं. पुलिस ने पूछताछ के लिए पूर्व डीजीपी के पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया है.
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश बेंगलुरु में अपना आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए. सूत्रों ने आजतक को बताया कि पुलिस को संदेह है कि उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूर्व डीजीपी के हत्या के मामले में कथित तौर से उनकी पत्नी ही आरोपी है.
पेट और गर्दन पर चाकू के निशान
पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के बाद की तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो खून से लथपथ जमीन पर पड़े दिख रहे हैं. गले और पेट पर चाकू के निशान हैं. उनके कपड़े फटे हुए हैं. पूरे शरीर पर काले रंग का कुछ लगा है, हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि क्या लगा है.
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने क्या कहा?
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूर्व डीजीपी का शव खून से लथपथ हालत में मिली. ऐसा हो सकता है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसकी वजह से मौत हो गई. मामले में बेटे से संपर्क किया गया और वह शिकायत कर रहे हैं. उस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और डिटेल जांच शुरू की जाएगी. रविवार दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मृत्यु की जानकारी मिली थी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








