
'खुले में सांस कैसे ले रहे हैं... पता नहीं है क्या?' ठाकुर विवाद में चेतन आनंद पर RJD का खुलकर हमला
AajTak
बिहार में मनोज झा की संसद में टिप्पणी पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. अब राजद खुलकर मनोज झा के बचाव में उतर आई है. RJD के प्रवक्ता शक्ति यादव ने पार्टी विधायक चेतन आनंद पर हमला बोला और एहसान गिनाए. शक्ति ने कहा, आज राजद की वजह से खुले में सांस ले रहे हैं. किस गर्त में थे, कोई पूछता था क्या? हमने (राजद) सम्मान दिया. पहचान दिया है. नई राह दी है.
बिहार में आरजेडी नेता मनोज झा की राज्यसभा में टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है. खुद RJD में ही ठाकुर बनाम ब्राह्मण विवाद गहराता जा रहा है. ठाकुर समाज के नेता मनोझ झा पर हमला बोल रहे हैं. हालांकि, आरजेडी हाईकमान खुलकर मनोज झा के साथ खड़ा देखा जा रहा है और बयान का समर्थन कर रहा है. अब आरजेडी के नेता और प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है कि मनोज झा ने कोई गलत बात नहीं कही है. यह जो विवाद छेड़ा जा रहा है, यह दिल्ली से प्रायोजित है. हमारी पार्टी राजद किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है.
शक्ति यादव ने आगे कहा, विधायक जी (चेतन आनंद) का नाहक बयान है. मनोज झा ने जो भी कहा है, वो प्रवृत्ति के खिलाफ कहा है. प्रवृत्तियों की तरफ इशारा था. वो प्रवृत्ति हर किसी में है. हर जगह है. कोर्ट से लेकर संसद तक है. उसे मारने की बात कही है. झा ने यह भी कहा कि इसे जाति से जोड़कर ना देखा जाए. हमारे आदर्श तो वीपी सिंह जी हैं. यह बात सभी को धीरे-धीरे समझ में आ रहा है. समाज में जो लोग अत्याचार कर रहे हैं, उसे बताया है. कुछ लोग कहां हैं, क्या कर रहे हैं- पता नहीं है? और जो क्षत्रिय समाज (राजपूत) है, उसे पता नहीं है कि आदमी खुले में सांस कैसे ले रहे हैं?
'बिना मर्म समझे बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण'
शक्ति ने कहा, चेतन से, चेतन आनंद बनाया. किस गर्त में लोग थे और हवा में सांस लेने के मोहताज थे- यह सब बताने की जरूरत है. लेकिन अगर कोई शब्दों के मर्म को समझे बिना अपनी अभिव्यक्ति देता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. समाजवाद कभी दबंगई प्रवृत्ति को स्वीकार नहीं करता है. हम लोग उसी के खिलाफ लड़ते आए हैं. ठाकुर टाइटल को देखें तो हर वर्ग में ठाकुर टाइटल है. राय टाइटल हर वर्गों में है. मनोज झा जी ने जो कहा है, वो उन प्रवृत्तियों की ओर इशारा है.
'कविता में प्रवृत्तियों को मारने की बात कही'
चेतन आनंद के बयान का बीजेपी के समर्थन करने पर शक्ति यादव ने कहा, इसी से समझ लीजिए कि पहले दाल में काला था. अब पूरी दाल ही काली है. अब तो समझने के लिए कुछ बचा ही नहीं है. प्रवृत्तियों के खिलाफ वक्तव्य दिया और वो ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता थी. उसमें प्रवृत्तियों को मारने की बात कही है. आज उसे जाति पर लेकर जा रहे हैं. कुछ लोग की अपनी व्यक्तिगत आकांक्षा... हीनता की ओर लेकर जाती है तो वो ठीक नहीं है. क्षत्रिय समाज दमनकारी नहीं होता है. वो गरीबों की रक्षा करता है. दमन करने वाला किसी भी जाति और धर्म में हो सकता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



