
'खुद' से शादी करेगी प्लेबॉय मॉडल, दिया अपने को लाखों का गिफ्ट, सिर्फ इसलिए लिया फैसला
AajTak
35 साल की एक प्लेबॉय मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जनैना प्राजेरेस ने खुद को करीब 67 लाख रुपये की अंगूठी गिफ्ट की है और खुद से शादी करने का फैसला किया है. मॉडल का मानना है कि उसने ये फैसला अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए लिया है.
प्लेबॉय की एक मॉडल अपनी 'शादी' को लेकर सुर्ख़ियों में है. मामले में दिलचस्प ये है कि मॉडल ने 'खुद' से शादी की है और ऐसा करने के पीछे उसने जो कारण बताए हैं, वो भी कम चौकाने वाले नहीं हैं. बताया जा रहा है कि फैसले को यादगार बनाने के लिए मॉडल ने अपने आपको एक महंगी अंगूठी भी गिफ्ट की है.
35 साल की ब्राजीलियाई मॉडल जनैना प्राजेरेस को उनकी बला की खूबसूरती के कारण अभी हाल ही में प्लेबॉय ने 'परफेक्ट वुमन' चुना है. भले ही जनैना परफेक्ट वुमन बनी हों लेकिन बावजूद इसके, उनके लिए अपने सपनों का राजकुमार ढूंढना आसान नहीं था.
जनैना स्वतंत्र महसूस करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने खुद से शादी कर ली. उस पल को यादगार बनाने के लिए, जनैना ने अपने लिए 67 लाख की अंगूठी भी खरीदी है.
जनैना के मुताबिक, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि हम दूसरों की मदद से अच्छी चीजें हासिल करते हैं, लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने आज तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह अपनी मेहनत से हासिल किया है.
जनैना ने यह भी दावा किया कि यह सेल्फ लव के लिए हैं, क्योंकि वह खुद को एक महिला के रूप में महत्व देती है और जानती है कि उन्हें क्या चाहिए.
मॉडल के अनुसार, 'मुझे एहसास हुआ कि, वास्तव में खुश और पूर्ण होने के लिए, मुझे पहले खुद से बिना शर्त प्यार करने की ज़रूरत है और इस लिए मैंने खुद को अंगूठी गिफ्ट की. यह अंगूठी मेरे साथ ठोस संबंध का प्रतीक है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












