
खुद से घर पर बनाया हथियार, फिर दी अपनी बलि... गुजरात के दंपति की दर्दनाक कहानी सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह
AajTak
राजकोट जिले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने गिलोटिन जैसे उपकरण का इस्तेमाल करके अपना सिर काटकर आत्महत्या कर ली. मामला अंधविश्वास से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने गिलोटिन उपकरण को घर पर ही बनाया था. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
राजकोट जिले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने गिलोटिन जैसे उपकरण का इस्तेमाल करके अपना सिर काटकर आत्महत्या कर ली. मामला अंधविश्वास से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने गिलोटिन उपकरण को घर पर ही बनाया था. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
गुजरात के राजकोट जिले में दंपति ने अंधविश्वास के चलते खुद की बलि दे डाली. हैरानी की बात ये रही कि उन्होंने बलि देने के लिए पहले खुद गिलोटिन जैसा उपकरण बनाया. फिर उसका इस्तेमाल कर अपना सिर काटकर आत्महत्या कर ली. मामला विंछिया गांव का है.
सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह जड़ेजा ने बताया कि मृतक दंपति की पहचान 38 वर्षीय हेमूभाई मकवाना और 35 साल की हंसाबेन के रूप में हुई है. घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी ने इस गिलोटिन जैसे उपकरण के ठीक सामने आग की वेदी भी बनाई थी.
उसमें पहले उन्होंने आग जलाई. फिर दोनों गिलोटिन में लगे ब्लेड के नीचे सिर झुकाकर बैठ गए. जैसे ही ब्लेड से दोनों के सिर कटे, वे सीधे कटकर आग की वेदी में जा गिरे. इससे दोनों के सिर जल गए. वहीं, दंपति का धड़ गिलोटिन उपकरण के पास में पड़ा रहा.
जब उनके परिवार वालों ने घर में शव इस हालत में पड़े देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पीड़ित परिवार ने कहा कि दंपति पिछले एक साल से हर दिन एक झोपड़ी में जाकर पूजा करता था.
क्या लिखा सुसाइड नोट में? सब इंस्पेक्टर ने कहा कि दंपति के दो बच्चे, माता-पिता और अन्य रिश्तेदार हैं जो पास ही रहते हैं. परिवार के सदस्यों को इस बारे में सूचना रविवार सुबह हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया. सुसाइड नोट में दंपति ने अपने रिश्तेदारों से माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने का आग्रह किया है. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वहीं, मामला दर्ज करके जांच भी की जा रही है कि आखिर किसके कहने पर दोनों ने यह कदम उठाया. कहीं ये हत्या ही तो नहीं? सभी एंगल पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



