
'खुद आतंक फैलाने वाला PAK सिंधु जल संधि उल्लंघन के लिए हम पर न मढ़े दोष', पाकिस्तान को भारत की दो टूक
AajTak
कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान, जो खुद इस संधि का उल्लंघन कर रहा है, उसे इसके लिए भारत पर दोषारोपण करने से बचना चाहिए.' इससे पहले शुक्रवार को इसी सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका देश भारत को 'रेड लाइन' पार नहीं करने देगा और संधि को स्थगित कर करोड़ों लोगों की जिंदगी को राजनीतिक लाभ के लिए खतरे में नहीं डालने देगा.
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के उल्लंघन के लिए भारत को दोषी ठहराना बंद करना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान की जमीन से होने वाला क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म इस संधि के क्रियान्वयन में बाधा डाल रहा है. ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शुक्रवार को आयोजित ग्लेशियर्स पर संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद के जरिए इस संधि का उल्लंघन कर रहा है.
'ऐसे मुद्दे उठाकर मंच का गलत इस्तेमाल कर रहा पाक'
उन्होंने कहा, 'हम पाकिस्तान की ओर से इस मंच का दुरुपयोग करने और ऐसे मुद्दों को उठाने की कोशिश से स्तब्ध हैं, जो इस मंच के दायरे में नहीं आते. हम ऐसी कोशिश की कड़ी निंदा करते हैं.' सिंह ने कहा कि यह एक अटल सत्य है कि सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से परिस्थितियों में बुनियादी बदलाव आए हैं, जिससे संधि की शर्तों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है.
'भारत पर दोष मढ़ने से बचे पाकिस्तान'
उन्होंने कहा कि इन बदलावों में तकनीकी प्रगति, जनसंख्या में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन और लगातार जारी सीमा पार आतंकवाद शामिल हैं. कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस संधि की भूमिका में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि इसे सद्भावना और मित्रता की भावना में संपन्न किया गया था, और इसे ईमानदारी से लागू करना अनिवार्य है.
उन्होंने कहा, 'हालांकि पाकिस्तान से होने वाला लगातार सीमा पार आतंकवाद इस संधि के प्रावधानों के अनुसार इसके उपयोग की भारत की क्षमता में हस्तक्षेप करता है. पाकिस्तान, जो खुद इस संधि का उल्लंघन कर रहा है, उसे इसके लिए भारत पर दोषारोपण करने से बचना चाहिए.'

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









