
खिचड़ी घोटाले में संजय राउत के भाई संदीप राउत को ED का नोटिस, अगले सप्ताह पेश होने के लिए बुलाया
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोविड-19 महामारी के चरम पर होने के दौरान कथित ‘खिचड़ी घोटाले’ से जुड़े घोटाले में पूछताछ के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत के छोटे भाई संदीप राउत को तलब किया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोविड-19 महामारी के चरम पर होने के दौरान कथित ‘खिचड़ी घोटाले’ से जुड़े घोटाले में पूछताछ के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत के छोटे भाई संदीप राउत को तलब किया है. अधिकारियों ने बताया कि संदीप राउत को अगले सप्ताह केंद्रीय एजेंसी के मुंबई कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Sharad Pawar के पोते Rohit की ED के सामने पेशी, दफ्तर के गेट तक छोड़ने आईं Supriya Sule
ईडी ने इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) गुट के पदाधिकारी सूरज चव्हाण को बीते सप्ताह गिरफ्तार किया था. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना (यूबीटी) की युवा शाखा, ‘युवा सेना’ की कोर कमेटी के सदस्य चव्हाण गुरुवार तक ईडी की हिरासत में हैं और उन्हें यहां एक अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है. मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक FIR से उपजा है.
जांच एजेंसी ने बताया कि खिचड़ी पैकेट की आपूर्ति के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा ‘फोर्स वन मल्टी सर्विसेज’ (जिसके पास ‘खिचड़ी’ का ठेका गया था) के बैंक खाते में 8.64 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी.
शरद पवार के पोते रोहित पवार से ED की 11 घंटे चली पूछताछ उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार को कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 फरवरी को एक बार फिर तलब किया है. रोहित पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए और 11 घंटे से अधिक समय तक उनसे पूछताछ चलती रही. विधायक रोहित पवार रात करीब 10 बजे दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से निकले और पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हुए.
रोहित पवार के समर्थन में नारे राज्यभर से आए सैकड़ों राकांपा कार्यकर्ता दक्षिण मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए. उन्होंने रोहित पवार के समर्थन में नारे लगाए और ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ED द्वारा पूछताछ के बाद लौटने पर रोहित ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुझे 19 जनवरी को ईडी का समन मिला था. मैंने उनसे 22 या 23 तारीख को पूछताछ करने का अनुरोध किया था, क्योंकि मराठा प्रदर्शनकारी मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं. इसलिए हमें ईडी की जांच से उन्हें कोई परेशानी होने की उम्मीद नहीं थी. मैंने अपने अनुरोध के संबंध में ईडी को एक मेल भेजा था, लेकिन मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली इसलिए मैंने उनसे संपर्क किया और उन्हें बताया कि मैं 24 तारीख को सुबह 10:30 बजे ईडी अधिकारियों के सामने पेश होऊंगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



