
खालिस्तानी साजिश, किडनैपिंग समेत 7 FIR, क्या कभी जेल से बाहर आ पाएगा अमृतपाल? देखें- गुनाहों की लिस्ट
AajTak
खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया. पंजाब पुलिस ने रविवार को उसे रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया. अमृतपाल सिंह पर भारत के खिलाफ साजिश रचने का इल्जाम भी है. इसके अलावा उस पर और भी कई ऐसे गंभीर आरोप हैं जिसमें उसे लंबी सजा हो सकती है.
भगोड़ा अमृतपाल सिंह 37 दिन बाद आखिरकार पकड़ में आ ही गया. पंजाब पुलिस ने रविवार को अमृतपाल को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया. पंजाब में कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए उसे सीधे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया है. यहां उसे स्पेशल सेल में रखा गया है.
अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही फरार चल रहा था. उसी दिन पंजाब पुलिस ने अमृतपाल और उसके खालिस्तानी समर्थकों को पकड़ने के लिए क्रैकडाउन शुरू किया था.
अमृतपाल ने पिछले साल सितंबर में खुद को 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया घोषित कर दिया था. ये वही संगठन है जिसे पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू ने शुरू किया था. पिछले साल फरवरी में कार एक्सीडेंट में दीप सिद्धू की मौत हो गई थी.
खुफिया एजेंसियों के डोजियर में सामने आया था कि अमृतपाल सिंह भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा था. उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से ट्रेनिंग भी ली थी. इसके अलावा अमृतपाल पर कई ऐसे गंभीर आरोप हैं, जिसमें उसे लंबी सजा हो सकती है.
लेकिन अमृतपाल को क्यों पकड़ रही थी पुलिस?
- इसी साल 23 फरवरी को अमृतपाल और उसके वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े लोगों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










