
खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया, हिंदुस्तान के 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में है शामिल
AajTak
कनाडा से हिंदुस्तान के लिए बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस ने इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अर्श डाला को हिरासत में ले लिया है. सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 27-28 नवंबर को हुए एक शूटआउट के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है, जिसमें वो खुद भी मौजूद था.
कनाडा पुलिस ने इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अर्श डाला को हिरासत में ले लिया है. सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 27-28 नवंबर को हुए एक शूटआउट के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है, जिसमें वो खुद भी मौजूद था. कनाडा की हाल्टन रीजनल पुलिस सर्विस (एचआरपीएस) बीते सोमवार सुबह मिल्टन में हुई गोलीबारी की जांच कर रही है. इसी सिलसिले में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक गैंगस्टर अर्श डाला हिंदुस्तान से फरार होने के बाद अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रह रहा है. पंजाब के फरीदकोट में रविवार सुबह उसके उसके दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है. ये गुर्गे गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में शामिल रहे हैं. इन दोनों शूटरों ने गैंगस्टर अर्श डाला के कहने पर ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसकी जानकारी दी है.
डीजीपी ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और फरीदकोट पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूछताछ में दोनों शूटरों ने बताया कि उन्होंने ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या की थी. अर्श डाला के कहने पर ही 7 नवंबर, 2024 को ग्वालियर में इस वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद दोनों पंजाब लौट आए थे.
खालिस्तानी आतंकवादियों की गैंग में शामिल हो चुका गैंगस्टर अर्श डाला राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए, दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में है. उसके 700 से ज्यादा शूटर्स हिंदुस्तान में सक्रिय हैं. उसके एक इशारे पर किसी की भी जान ले सकते हैं. उसका गैंग एक्सटॉर्शन, टेरर फंडिंग, फाइनेंसिंग, टारगेट किलिंग, ड्रग्स स्मगलिंग के साथ पंजाब में नफरत और दहशत फैलाने का काम करता है.
अर्श डाला साल 2020 में कनाडा भाग गया. उसके पास 1 सितंबर, 2017 को जालंधर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा जारी किया गया पासपोर्ट है, जो 31 अगस्त, 2027 तक वैध है. वो सरे, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में रह रहा है. इसी जगह पर निज्जर भी रहा करता था. उसके सहयोग से ही वो भारत से कनाडा पहुंचा था. कुछ महीने पहले ही खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










