
खामेनेई संग पुतिन... अब होगी असली जंग! रूस की सीधी चेतावनी के बाद अब ट्रंप पर टिकीं निगाहें
AajTak
इजरायल पर ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के बीच इजरायली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चाह रहे हैं कि जितनी जल्दी हो सके, अमेरिका इस जंग में कूद पड़े. ताकि इजरायल पर ईरान के हमले रुक जाएं, और जंग ईरान बनाम अमेरिका की हो जाए. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप खामेनेई को बार-बार धमकियां दे रहे हैं और ट्रंप ने ये भी कह दिया है कि अगले हफ्ते या उससे पहले कुछ बड़ा हो सकता है.
ईरान और इजरायल की जंग हर दिन भीषण होती रही है. इस जंग का 7वां दिन है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस जंग का अंजाम क्या हो सकता है और क्या ये जंग आगे ईरान बनाम अमेरिका हो सकती है? दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीधे तौर पर ईरान और उसके सुप्रीम लीडर खामेनेई को धमकी दे चुके हैं. उन्होंने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है.
ऐसे में ईरान और इजरायल की जंग से जुड़े 10 बड़े अपडेट जानना जरूरी है. पहला- ईरान ने इजरायल के दक्षिणी हिस्से में बेर्शेबा शहर के सोरोका अस्पताल पर मिसाइल हमला बोला. दूसरा- ईरान ने गुरुवार सुबह इजरायल में 4 जगहों पर मिसाइल दागीं, इसमें बेर्शेबा, तेल अवीव, रमत गान और होलोन पर मिसाइलें दागीं. तीसरा- ईरान ने कहा सोरोका अस्पताल के पास बने इजरायली सेना के खुफिया हेडक्वार्टर को निशाना बनाया. चौथा- ईरान ने सेंट्रल इजरायल में स्थित स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग पर भी मिसाइल दागी.
पांचवां- इजरायल में ईरानी मिसाइल हमले में अलग-अलग जगहों पर करीब 176 लोग घायल हुए है. छठा- इजरायल ने कहा खामेनेई मॉर्डन हिटलर हैं, उनके जैसे तानाशाह को जीने का अधिकार नहीं है. उन्होंने हमेशा अपने एजेंटों के जरिए इजरायल को खत्म करना चाहा है. सातवां- हिजबुल्लाह बोला- खामेनेई को धमकी देना करोड़ों मुसलमानों का अपमान. आठवां- इजरायल ने ईरान में अराक हैवी वॉटर रिएक्टर पर हमला का दावा किया. नौवां- इजरायली हमलों में ईरान में अबतक 639 लोगों की मौत, 1,329 लोग घायल. दसवां- रूस ने कहा है कि अमेरिका ने इस जंग में दखलअंदाजी की तो हालात और खराब होंगे.
ईरान के सपोर्ट में आया ईरान
अब ये जानते हैं कि इजरायल पर ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के बीच कैसे इजरायली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चाह रहे हैं कि जितनी जल्दी हो सके, अमेरिका इस जंग में कूद पड़े. ताकि इजरायल पर ईरान के हमले रुक जाएं, और जंग ईरान बनाम अमेरिका की हो जाए. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप खामेनेई को बार-बार धमकियां दे रहे हैं और ट्रंप ने ये भी कह दिया है कि अगले हफ्ते या उससे पहले कुछ बड़ा हो सकता है. लेकिन अब ईरान के सपोर्ट में रूस खुलकर आ गया है. रूस ने सीधे कह दिया है कि अमेरिका, ईरान पर हमला ना करे. वरना दुनिया तबाही से मिलीमीटर दूर है. रूस का ये संकेत एटमी तबाही की तरफ है.
ईरान ने जब इजरायल के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेर्शेबा शहर के सोरोका अस्पताल पर हमला किया तो नेतन्याहू ने फौरन कहा कि कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इजरायल कह रहा है कि ईरान अब अस्पतालों पर हमला करके आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, जबकि ईरान का दावा है कि उसने अस्पताल के पास, इजरायली सेना हेडक्वार्टर समेत दो मुख्य ठिकाने को टारगेट किया है. इस हमले में, 65 लोग घायल हुए हैं. ईरान की एक रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल केवल धमाकों के कारण पैदा हुए कंपन से प्रभावित हुआ. उसे कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा. सैन्य ढांचा हमारा स्पष्ट और सटीक लक्ष्य था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










