
खरगौन, खंभात से कन्नौज तक मजहबी हिंसा, रूस-यूक्रेन का 51वां दिन, देखें न्यूज रूम लाइव
AajTak
जो बाइडेन अब वो करने जा रहे हैं, जो पुतिन के टेंशन को सातवें आसमान पर पहुंचा देगा. बाइडेन अब वो करने जा रहे हैं जो पुतिन को आगबबूला कर देगा. वो आपे से बाहर हो सकते हैं. बदला लेने पर आमादा हो सकते हैं. तब जबकि यूक्रेन में रूस की सेना तांडव कर रही है. तब जबकि यूक्रेन को सीधी मदद देने में ताकतवर मुल्कों का पसीना छूट रहा है. बाइडेन ने तय किया है कि वो कीव जाएंगे, जेलेंस्की के समर्थन में सीधे कीव से हुंकार भरेंगे. जैसे-जैसे युद्ध लंबा खींच रहा है. रूस के बॉस का तनाव बढ़ता जा रहा है. पुतिन के गुस्सा से रक्षा मंत्री बीमार पड़ गए. पुतिन ने युद्ध में जीत ना मिलने पर 20 जनरल को जेल में भेज दिया. डर है कि शर्मिदगी से बचने के लिए रूस एटमी हथियारों से हमला न बोल दे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











