
खत्म हुआ इंतजार, आज रात 9 बजे देखिए Sudhir Chaudhary on Aajtak
AajTak
Sudhir Chaudhary on Aajtak: आजतक पर सुधीर चौधरी का नया शो आज रात 9 बजे से प्रसारित होगा. तो हो जाइए तैयार अपने चहेते एंकर को देश के नंबर वन चैनल आजतक की स्क्रीन पर देखने के लिए.
लीजिए इंतजार खत्म हुआ. अब से कुछ देर बाद यानी आज रात 9 बजे आजतक पर आपके चहेते पत्रकार सुधीर चौधरी अपना नया शो लेकर हाजिर हो रहे हैं. रात को 9 बजे सुधीर चौधरी अपने नए शो के जरिए आजतक के साथ अपने सफर का आगाज करेंगे. साथ ही साथ शो के नाम से भी पर्दा उठाएंगे, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कयास लगाये जा रहे हैं.
आजतक पर सुधीर चौधरी के नये शो का इंतजार सिर्फ आप और हम नहीं कर रहे हैं. बल्कि सुपरस्टार अक्षय कुमार भी इसको लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने भी सुधीर चौधरी को इस नये शो के लिए बधाई दी है.
Mubarak ho bhai @sudhirchaudhary ! Your famous hair may be a mix of ‘black and white’, but make sure there are no greys when it comes to the news on your show 😜 pic.twitter.com/IMGB5KI1Re
दर्शकों से पूछा गया था नाम
सुधीर चौधरी के नये शो का नाम क्या हो? इसको लेकर आजतक के दर्शकों से सवाल पूछा गया था. दर्शकों की तरफ से लाखों नाम सुझाये गये थे, जिसमें से एक नाम को फाइनल किया गया.
'शतरंज की बिसात' में छिपा है देश के मोस्ट पॉपुलर पत्रकार सुधीर चौधरी के नए शो का नाम..... क्या आप कर पाए Guess? अगर नहीं, तो जुड़िये आज रात 9 बजे, जहाँ आपको मिलेगा सही जवाब... तब तक के लिए देखते रहिये 'आजतक'#Promo (@sudhirchaudhary) pic.twitter.com/AhMylf3fjG

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












