
क्या वाकई वक्फ बोर्ड कानून बनाकर कांग्रेस ने बाबा साहेब के संविधान का गला घोंटा? । opinion
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी जिस तरह वक्फ बोर्ड के बारे में आजकल बोल रहे हैं उससे ये संदेश जा रहा है कि वह इस संशोधन बिल को लेकर बेहद गंभीर हैं. देश की निगाहें संसद के शीतकालीन सत्र की ओर हैं. क्या सरकार इस बार वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को पास कराकर ही दम लेने वाली है?
संसद के शीतकालीन सत्र में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर पर आर-पार होने वाला है. संभल में हुई हिंसा ने बीजेपी के एजेंडे को और धार दे दी है. क्योंकि संभल का जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद की जड़ भी इसी तुष्टिकरण के भीतर हैं. महाराष्ट्र चुनाव की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्याललय पर दिये अपने भाषण में वक्फ बोर्ड कानून के बहाने कांग्रेस की तुष्टिकरण वाली राजनीति पर हमला बोला था. जिसकी सबसे खास बात ये थी कि कैसे कांग्रेस ने वोटबैंक पॉलिटिक्स करने के लिए बाबा साहेब के संविधान का गला घोंट दिया था. जिसमें वक्फ जैसी किसी व्यवस्था के लिए कोई जगह नहीं थी.
1-मोदी के निशाने पर वक्फ बोर्ड के बहाने कांग्रेस है निशाने पर
महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देते हैं तो वे सिर्फ राजनीतिक विरोधियों ही नहीं, उनके बहाने कई नीतिगत मामलों पर भी तीखी टिप्पणी करते हैं. मोदी कहते हैं कि 'जब भारत आजाद हुआ तब पंथ-निरपेक्षता की नींव पड़ी थी. लेकिन कांग्रेस ने झूठी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर तुष्टिकरण की नींव रख दी. उसने तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए. सुप्रीम कोर्ट की परवाह नहीं की. मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण का जो बीज बोया, वो संविधान निर्माताओं के साथ विश्वासघात है और ये विश्वासघात मैं बहुत जिम्मेवारी के साथ बोल रहा. दशकों तक कांग्रेस ने देश में यही खेल खेला. तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए. उसका एक उदाहरण वक्फ बोर्ड है. दिल्ली के लोग तो चौंक जाएंगे कि कैसे 2014 में सत्ता से जाते जाते दिल्ली के आसपास की कई संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दी गईं. बाबा साहेब के संविधान में वक्फ वोर्ड जैसी चीज़ के लिए कोई जगह नहीं थी. लेकिन कांग्रेस ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वोटबैंक की राजनीति की जा सके. उसने संविधान को मृत्युदंड देने की कोशिश की.'
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण का जो बीज बोया, वो संविधान निर्माताओं के साथ विश्वासघात है और ये विश्वासघात मैं बहुत जिम्मेवारी के साथ बोल रहा. दशकों तक कांग्रेस ने देश में यही खेल खेला. तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए.
2-क्या वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लाने की है तैयारी?
पीएम मोदी के इस बयान से यह साफ जाहिर है कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल जल्दी ही हकीकत बन सकता है. जिस तरह पीएम मोदी ने हाल के भाषणों में वक्फ बोर्ड का जिक्र किया है उससे यही लगता है कि सरकार इस बिल को लेकर गंभीर है. हो सकता है कि 2024 के अंत से पहले ही सरकार आनन फानन में यह बिल पेश करके पास भी करा दे. क्योंकि अगले साल दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनाव हैं.सरकार इसे अपनी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने पेश कर सकती है. आज संसदी के शीतकालीन सत्र की शुरूआत भी हो गई है. सबकी नजरें वक्फ बिल पर होंगी. इस विशेष सत्र में पांच नए विधेयक पारित होंगे. वक्फ बिल पर सबकी नजरें टिकी हैं. वक्फ विधेयक संसद की संयुक्त समिति में है.जेपीसी बैठक में इस पर कई बार हंगामा हो चुका है. वक्फ बिल को लेकर समिति अब तक 27 बैठकें कर चुकी है. मतलब साफ है कि सरकार इसे ठंडे बस्ते में डालने की नियत नहीं रखती है. इस शीतकालिन सत्र में समिति अपनी रिपोर्ट संसद को सौंपेगी. उसके बाद उम्मीद है सरकार इसे पास कराने की कोशिश करे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



